साइबर ठगी में लिप्त तीन आरोपी गिरफ्तार, 16 हजार रुपए बरामद

0
4

सुलताना । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
पुलिस थाना सुलताना ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंक खाते उपलब्ध करवाने और साइबर ठगी में लिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से प्रकरण में 16 हजार रूपए माल मशरूका बरामद किए गए हैं। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन, एएसपी देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन एवं चिड़ावा डीएसपी विकास धींधवाल के सुपरविजन में थानाधिकारी सुलताना रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। साइबर ठगों के विरुद्ध संचालित म्यूल अकाउंट ऑपरेशन के तहत पुलिस ने सोलाना निवासी अनिल कुमार के बैंक खाते की जांच की। समन्वय पोर्टल व एनसीआरबी से प्राप्त शिकायतों के आधार पर सामने आया कि पश्चिम बंगाल के एक व्यक्ति से पुरानी बाइक बेचने के नाम पर 26,300 रुपए की साइबर ठगी की गई। जो अनिल कुमार के खाते में ट्रांसफर हुए। पूछताछ में अनिल कुमार ने बताया कि उसका फोन-पे क्यूआर कोड अजरूदीन निवासी साहडोली (अलवर) ने किराये पर लिया था। आगे की जांच में सामने आया कि अजरूदीन ने अपने साथी इम्ताज निवासी बड़ा बास, रघुनाथगढ़ (अलवर) के साथ मिलकर फेसबुक पर पुरानी बाइक बेचने का झांसा देकर पश्चिम बंगाल के पीड़ित से ठगी की। पुलिस ने धारा 318(4) बीएनएस 2023 एवं 66-डी आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों—अनिल कुमार, अजरूदीन एवं इम्ताज—को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। झुंझुनूं पुलिस ने आमजन व युवाओं से अपील की है कि वे लालच में आकर अपना बैंक खाता या क्यूआर कोड साइबर ठगों को किराये पर उपलब्ध न करवाएं। जिला पुलिस द्वारा साइबर अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

चूरू जिला परिषद में ACB की बड़ी कार्रवाई | कनिष्ठ सहायक 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

चूरू में निजी बस यूनियन का परिवहन विभाग के खिलाफ मोर्चा | 23 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी

चूरू में दलित-आदिवासी उद्यमियों के लिए जागरूकता शिविर | आसान लोन से स्वरोजगार का मौका

चूरू एलिवेटेड रोड पर सियासत तेज | सांसद राहुल कस्वां ने BJP को घेरा, पंखा सर्किल से जोड़ने की मांग

सरदारशहर अस्पताल निर्माण को लेकर विरोध तेज | 50 करोड़ के प्रोजेक्ट पर जनता का प्रदर्शन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here