साकार संस्थान द्वारा फागोत्सव कार्यक्रम 22 को  

सफेद घंटाघर पर साकार होगी लोक संस्कृति

चूरू। जिला मुख्यालय पर प्रतिवर्ष होने वाले फागोत्सव की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। स्थानीय सफेद घंटाघर पर होने वाले फागोत्सव 2026 को लेकर संस्थान के गुरुदास भारती ने बताया कि स्व. रतनलाल पारख की स्मृति में उनके सुपुत्र बसंत कुमार, संजय कुमार पारख के सौजन्य से आगामी 22 फरवरी को दोपहर 4 बजे होने वाले कार्यक्रम में भारत की प्रसिद्ध राजलदेसर ढ़फ मंडली राजस्थानी लोकगीतों की नृत्यमयी प्रस्तुतियाँ देगी। भारती ने बताया कि इस मौके पर पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर युवक समाचार पत्र के संपादक राहुल शर्मा को पत्रकार पीयूष शर्मा साहित्य पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इसी क्रम में पूर्व सभापति रमाकांत ओझा समृति पुरष्कार युवा लोक कलाकार पंकज ओझा को दिया जाएगा। कार्यक्रम के बतौर अतिथि जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा, एसपी जय यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, सांसद राहुल कस्वां, विधायक हरलाल सहारण, पूर्व विधायक हाजी मकबूल मंडेलिया की गरिमामयी उपस्थिति में कलाकार अपनी विभिन्न राजस्थानी राग-रागिनियों की प्रस्तुतियां देंगे।

चूरू जिला परिषद में ACB की बड़ी कार्रवाई | कनिष्ठ सहायक 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

चूरू में निजी बस यूनियन का परिवहन विभाग के खिलाफ मोर्चा | 23 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी

चूरू एलिवेटेड रोड पर सियासत तेज | सांसद राहुल कस्वां ने BJP को घेरा, पंखा सर्किल से जोड़ने की मांग

सरदारशहर अस्पताल निर्माण को लेकर विरोध तेज | 50 करोड़ के प्रोजेक्ट पर जनता का प्रदर्शन