उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु डॉ भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजनान्तर्गत विशेष जागरूकता शिविर आयोजित

0
31
Screenshot

चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में बुधवार को जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र में डॉ भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजनान्तर्गत विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। महाप्रबंधक उजाला ने बताया कि योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके तहत लाभार्थियों को ऋण व अनुदान जैसी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं, जिससे वे अपना स्वयं का उद्योग स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता शर्तों एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।जिला उद्योग एवं वाणिज्य अधिकारी फिरोज भाटी ने डॉ भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना की पूर्ण जानकारी देते हुए अन्य विभागीय योजनाओं की भी जानकारी दी। इस दौरान बीओबी एफएससी नवाब खान, आरसेटी प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर राजवीर सिंह राठौड़ सहित अन्य उपस्थित रहे।

चूरू जिला परिषद में ACB की बड़ी कार्रवाई | कनिष्ठ सहायक 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

चूरू में निजी बस यूनियन का परिवहन विभाग के खिलाफ मोर्चा | 23 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी

चूरू एलिवेटेड रोड पर सियासत तेज | सांसद राहुल कस्वां ने BJP को घेरा, पंखा सर्किल से जोड़ने की मांग

सरदारशहर अस्पताल निर्माण को लेकर विरोध तेज | 50 करोड़ के प्रोजेक्ट पर जनता का प्रदर्शन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here