सूरजगढ़ विधानसभा को दीया कुमारी की सौगातें

0
10

करोड़ों की सड़कें और विकास योजनाएं, न्यायिक सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री से लगातार प्रयास

सूरजगढ़ । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
राजस्थान विधानसभा में सामान्य वाद-विवाद के दौरान उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दीया कुमारी ने सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास की कई बड़ी सौगातें घोषित कीं। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने बताया कि क्षेत्र की सड़क संपर्क व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कुल करीब 20 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी। ये घोषणाएं विधानसभा में बजट बहस के जवाब में की गई। जिससे स्थानीय जनता में खुशी की लहर दौड़ गई है।

सड़कों के लिए बड़ी धनराशि स्वीकृत

अहलावत ने बताया कि दीया कुमारी ने झाझा से भिर्र रोड, उरीका से हरियाणा बॉर्डर तक तथा ब्राह्मणों की ढाणी, सिरसला से सुलताना अहीरान तक की सड़कों के लिए तीन करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की। इसके अलावा स्यालू कलां से सेही कलां रोड उधमपुरा (रामरख की ढाणी) तक एक किलोमीटर सड़क के लिए 50 लाख रुपए दिए गए। सूरजगढ़ में विभिन्न मिसिंग लिंक सड़कों (10.5 किमी) के लिए 4.20 करोड़ रुपए, स्टेट हाइवे सूरजगढ़ मंडी से रघुनाथपुरा तक एक किमी सड़क के लिए 50 लाख रुपए तथा राजवीरपुरा से जाखोद कासनी तक ढाई किमी सड़क के लिए 1.35 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए। सबसे बड़ी घोषणा सूरजगढ़-स्वामी सेही-तोला सेही-डालमिया की ढाणी (एनएच-11 न्यू) तक 12 किमी सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 9.90 करोड़ रुपए की है।

अन्य मांगों पर संतोष अहलावत की अपील

भाजपा महिला प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने विधानसभा में क्षेत्र की अन्य जरूरतों पर जोर दिया। उन्होंने सूरजगढ़ में एडीजे कोर्ट एवं डिप्टी कार्यालय स्थापना के लिए मुख्यमंत्री से लगातार संपर्क में होने की बात कही। बुहाना में भी एडीजे कोर्ट की मांग को लेकर वार्ता जारी है। इसके अलावा बुहाना सरकारी आईटीआई, बुहाना-सिंघाना के बीच ट्रॉमा सेंटर, सूरजगढ़ सरकारी अस्पताल को 100 बैड क्षमता का उन्नयन तथा सूरजगढ़ विधानसभा में प्रथम श्रेणी पशु-चिकित्सालय की स्थापना की मांग भी प्रस्तावित है। उन्होंने ने कहा कि ये घोषणाएं सूरजगढ़ क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में बेहतर कनेक्टिविटी और स्वास्थ्य-सुविधाओं को बढ़ावा देंगी।

चूरू जिला परिषद में ACB की बड़ी कार्रवाई | कनिष्ठ सहायक 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

चूरू में निजी बस यूनियन का परिवहन विभाग के खिलाफ मोर्चा | 23 फरवरी से आंदोलन की चेतावनी

चूरू एलिवेटेड रोड पर सियासत तेज | सांसद राहुल कस्वां ने BJP को घेरा, पंखा सर्किल से जोड़ने की मांग

सरदारशहर अस्पताल निर्माण को लेकर विरोध तेज | 50 करोड़ के प्रोजेक्ट पर जनता का प्रदर्शन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here