रास्ते पर पानी भराव, पैदल निकलना हुआ दूभर

0
9

मंडावा । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
कस्बे के वार्ड दो में आम रास्ते पर पानी भराव के कारण वार्डवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अशोक शर्मा उर्फ संतू ने बताया कि पानी निकासी नाली की सफाई नहीं होने के साथ क्षतिग्रस्त होने के चलते मूलाराम मकान से लेकर उम्मेद मकान तक आम रास्ते पर गंदे पानी का भराव हो रहा है और सही ढंग से पानी की आगे निकासी नहीं होने के कारण आम रास्ते पर तालाब का रूप ले चुका है। गंदे पानी की सड़ान के कारण घरों में रहने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है। इस समस्या को लेकर नगर पालिका में कई बार अवगत करवाया। लेकिन किसी प्रकार का ना तो कोई ध्यान दिया जा रहा है और ना ही सुनवाई हो रही है। आम रास्ते पर गंदे पानी भराव के कारण बुजूर्गों, महिलाओं एवं बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सरदारशहर अस्पताल निर्माण को लेकर विरोध तेज | 50 करोड़ के प्रोजेक्ट पर जनता का प्रदर्शन

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गौरा की प्रेसवार्ता

ओम कॉलोनी अंडरब्रिज की डिजाइन पर बवाल, फाटक यथावत रखने की मांग | फाटक बंद हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन |

राजस्थान बजट 2026 ऐतिहासिक: राजेन्द्र राठौड़ | चहुँमुखी विकास वाला बताया

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here