एसीआई फाउंडेशन के विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स सेशन-1 में प्राप्त की सफलता

0
8

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिला मुख्यालय स्थित एसीआई संस्थान के इस वर्ष जेईई मैन्स सेशन प्रथम के परीक्षा परीणाम में छात्र कनिष्क चौधरी पुत्र राहुल तेतरवाल ने सर्वाधिक 97.07 पर्सेन्टाइल, हर्षित पुत्र शिवरतन ने 94.85 पर्सेन्टाइल, छात्र प्रवीण कुमार पुत्र रामनिवास ने 94.14 पर्सेन्टाइल, रौनक पुत्र नितेश कुमार ने 92.86 पर्सेन्टाइल, आदित्य कुमार पुत्र विनोद कुमार ने 91.89 पर्सेन्टाइल और साथ ही छात्र हर्षित सैनी पुत्र सुरेंद्र सैनी ने 87.04 पर्सेन्टाइल प्राप्त कर गत वर्ष की कट ऑफ के आधार पर जेईई एडवांस परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया। फाउंडेशन हैड विजय सैनी ने बताया कि वर्ष 2026 में राष्ट्रीय स्तर पर 13 लाख विद्यार्थियों ने मैन्स परीक्षा में भाग लिया था। जबकि एसीआई के प्रत्येक तीसरे विद्यार्थी ने एडवांस के लिए क्वालीफाई किया है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी एसीआई फाउंडेशन का परिणाम शानदार रहा। विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों का संस्थान द्वारा माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्था निदेशक मनोज शर्मा व विकास शर्मा ने जेईई मेन्स द्वितीय व एडवांस में सफलता के लिए और अधिक मेहनत करने की सलाह दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर फाउंडेशन हैड विजय सैनी, सुनिल कुमार, दिव्या रोहिला, धर्मेन्द्र नागर, दिनेश वर्मा, अशोक जांगिड़, राधेश्याम शर्मा, महेन्द्र सिंह, दिनेश आचार्य, दिवेंक शर्मा, कविता राठौड़, आशा शर्मा, प्रियंका शर्मा, ऋतिका बहुगुणा, सरोज, निशा शर्मा, सुमन चौहान, वैशाली, पूनम शर्मा, प्रशस्ति कसाना, नरेश कुमार, हेमंत जांगिड़, शिवकुमार पालीवाल, रमेश मील, यश शर्मा उपस्थित थे।

सरदारशहर अस्पताल निर्माण को लेकर विरोध तेज | 50 करोड़ के प्रोजेक्ट पर जनता का प्रदर्शन

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गौरा की प्रेसवार्ता

ओम कॉलोनी अंडरब्रिज की डिजाइन पर बवाल, फाटक यथावत रखने की मांग | फाटक बंद हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन |

राजस्थान बजट 2026 ऐतिहासिक: राजेन्द्र राठौड़ | चहुँमुखी विकास वाला बताया

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here