Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं घर के बाहर खड़ी एक्टिवा पर किया हाथ साफ, 9 दिन बाद...

घर के बाहर खड़ी एक्टिवा पर किया हाथ साफ, 9 दिन बाद चोर पुलिस के शिकंजे में

उदयपुरवाटी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, स्कूटी चोरी मामले में 20 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार; पूछताछ में जुटी पुलिस

उदयपुरवाटी । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
उदयपुरवाटी थाना पुलिस ने स्कूटी चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर चोरी की वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है। पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत तथा वृताधिकारी सुगन सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी रामपाल मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 21 जून 2026 को उदयपुरवाटी के वार्ड संख्या 27 स्थित टिटोड़ा मोहल्ला निवासी प्रहलाद कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी एक्टिवा 5जी (आरजे-18 सीएस-9354) घर के बाहर खड़ी थी, जिसे अज्ञात चोर रात के समय चोरी कर ले गए। रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर तकनीकी एवं स्थानीय स्तर पर जांच शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने वारदात में वांछित मनीष सिंह (20) निवासी राजपूतों का मोहल्ला, उदयपुरवाटी को दस्तयाब कर पूछताछ की। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।।पुलिस ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ जारी है और मामले में अन्य तथ्यों के साथ चोरी की गई स्कूटी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्रवाई में रामपाल मीणा, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, उदयपुरवाटी , सत्यवीर सिंह, सहायक उपनिरीक्षक , राजेन्द्र कुमार, कांस्टेबल विक्रम सिंह, कांस्टेबल शामिल रहें I

Advertisement