सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया

0
9

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने शुक्रवार को मंडावा क्षेत्र के चार चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने ब्लॉक ऑफिस मंडावा, सीएचसी मंडावा, पीएचसी वाहिदपुरा, सब सेंटर कमालसर पर पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सीएचसी मंडावा पर उचित साफ सफाई नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए प्रभारी को नोटिस जारी किया। डॉ. गुर्जर ने अस्पताल में मा योजना के तहत बुक किए गए क्लेम की जानकारी लेकर कम टीआईडी पर अस्पताल की सेवाओं से संतुष्ट नहीं हुए और इसको बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएचसी पर बने पालना गृह की ब्रांडिंग करवाने और रनिंग में रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर मौजूद बीसीएमओ डॉ. संजीव डूडी को अस्पताल को सेवाओ की निरंतर मॉनिटरिंग कर बेहतर बनाने के निर्देश दिए। साथ अस्पताल में मा योजना की टीआईडी बढ़ाने, संस्थागत प्रसव बढ़ाने, लाडो योजना की पेंडेंसी खत्म करने के निर्देश दिए। सीएमएचओ पीएचसी वाहिदपूरा पर निरीक्षण के दौरान चिकित्सक के अनुपस्थित मिलने पर भी नाराजगी जाहिर करते हुए नोटिस जारी किया। साथ ही अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि ऋतु परिवर्तन के साथ ही वायरल और जुखाम श्वांस बुखार के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होती है। ऐसे में अस्पताल में पर्याप्त दवाओं की उपलब्धता के साथ ही निर्धारित समय पर चिकित्सकीय स्टाफ की मौजूदगी जरूरी है। इसके बाद सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर कमालसर का निरीक्षण किया और यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि अब नियमित रूप से निरीक्षण किए जाएंगे। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएंगे।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में किशोरी बाल मेला | 250 छात्राओं ने लगाईं 35 स्टॉल | Churu News

राज्य बजट के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन | निराशाजनक बजट पर महासंघ का विरोध | Churu News

राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू में मूट कोर्ट | अस्पताल लापरवाही केस पर छात्रों की बहस

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here