सूरत प्रवासी संजय जालान करवाएंगे गौशाला में कई विकास कार्य, दी स्वीकृति

0
6

गौशाला प्रबंध कमेटी के नवाचार के साथ किए जाने वाले कार्यों पर एक बार फिर से विश्वास की मुहर लगाई प्रवासी गौभक्तों ने

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
सवा सौ साल पुरानी गौ सेवा को समर्पित झुंझुनूं जिले की शान श्री गोपाल गौशाला झुंझुनूं, जिसमें दिन प्रतिदिन हमेशा ही गौ सेवा को लेकर नवाचार किए जाते रहे हैं। वर्तमान गौशाला प्रबंध कमेटी के नवाचार के साथ किए जाने वाले कार्यों पर एक बार फिर से विश्वास की मुहर लगाई है। प्रवासी गौभक्तों ने, जिसमें संजय बद्री प्रसाद जालान सूरत की ओर से गौशाला में हॉस्पिटल एरिया में बीमार गौवंश को उपचार के लिए रखने के लिए 10 लाख रुपए की लागत से एक शैड का निर्माण, जिसमें गौवंश के उपचार के लिए विभिन्न प्रकार के हाइड्रोलिक उपकरण इत्यादि भी लगाए जाएंगे की स्वीकृति मिली है। इसी के साथ सीए दीनबंधु जालान मुंबई की ओर से पांच लाख रुपए की लागत से एक गौ आवास का नवीनीकरण तथा गौशाला में गौवंश को पानी की आपूर्ति के लिए उन्हीं की ओर से बोरिंग करवाए जाने की स्वीकृति भी मिली है। श्री गोपाल गौशाला अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया एवं मंत्री प्रदीप पाटोदिया ने उदारमन से सहयोग करने वाले दानदाता भामाशाह संजय जालान सूरत एवं सीए दीनबंधु जालान मुंबई का हार्दिक आभार जताया है।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में किशोरी बाल मेला | 250 छात्राओं ने लगाईं 35 स्टॉल | Churu News

राज्य बजट के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन | निराशाजनक बजट पर महासंघ का विरोध | Churu News

राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू में मूट कोर्ट | अस्पताल लापरवाही केस पर छात्रों की बहस

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here