डिफेंस पब्लिक स्कूल की 209 छात्राओं को मिला गार्गी पुरस्कार, विद्यालय में खुशी की लहर

0
9

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले शहर के डिफेंस पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का लोहा मनवाया है। संस्थान निदेशक निर्मल कालेर ने बताया कि हाल ही में घोषित गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह के तहत विद्यालय की कुल 209 छात्राओं का चयन इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए किया गया है। राज्य सरकार द्वारा बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिए जाने वाले इस पुरस्कार के लिए इतनी बड़ी संख्या में चयन होना विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। चयनित छात्राओं को प्रोत्साहन राशि और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रिंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ. जीएल कालेर व स्कूल प्रबंधन ने कहा कि यह सफलता हमारी छात्राओं की कड़ी मेहनत, अनुशासित वातावरण और शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन का परिणाम है। हम छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्य ने मिठाई खिलाकर छात्राओं और उनके अभिभावकों को बधाई दी अभिभावकों ने भी विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था और अनुशासन की सराहना करते हुए इसे छात्राओं की सफलता का आधार बताया। इस अवसर पर संस्थान एकेडमिक डायरेक्टर समीर शर्मा, प्रिंसिपल डॉ. अनिता पंत शर्मा, महेंद्र सैनी व सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू में मूट कोर्ट | अस्पताल लापरवाही केस पर छात्रों की बहस

बजट 2026 को लेकर क्या सोचती है चूरू की जनता? | Public Opinion | Churu Budget Reaction

कोर्ट के आदेश पर चूरू PWD ऑफिस पहुंची कुर्की टीम, 46.89 लाख की वसूली मामला

शराब के पैसे नहीं देने पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला | Crime News

चूरू में विप्र स्नेह मिलन, UGC कानून पर बोले सुरेश मिश्रा, नई जिला कार्यकारिणी घोषित

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here