झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिला मुख्यालय के बाकरा रोड स्थित स्टार एकेडमी स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का समापन बुधवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ। इस आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में पधारे मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा, सहायक निदेशक अशोककुमार जांगिड़, वरिष्ठ व्याख्याता डाइट झुंझुनूं दामोदरप्रसाद जांगिड़, पहलवान अमित चौधरी व विद्यालय प्रबंधन पदाधिकारियों ने विजेताओं को पदक और ट्रॉफियां वितरित की। खेल उत्सव के अंतिम दिन खो-खो, वॉलीबॉल और थ्रो बॉल जैसी रोमांचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हिमांशु कालेर, निखिल, सारा ने स्टार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट ट्रॉफी प्राप्त की व डेफोडिल हाउस विजेता तथा उप विजेता ब्ल्यू बेल सदन रहा। छात्रों के लिए इस साल के खेल दिवस का अनुभव बेहद शानदार रहा। जो शारीरिक विकास और अनुशासन का संदेश देता है। एकेडमिक डायरेक्टर मोनिका निर्वाण ने विद्यार्थियों को खेल भावना और शारीरिक फिटनेस का महत्व समझाते हुए सभी प्रतिभागियों की कड़ी मेहनत की सीख दी। वहीं पहलवान अमित चौधरी ने विद्यार्थियों के खेल उत्साह, समर्पण व अनुशासन की सहराना की। यह खेल महोत्सव न केवल सफल रहा। बल्कि इसने छात्रों को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए प्रेरित भी किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर एकेडमिक एडमिनिस्ट्रेटर विकास भालोठिया, कैप्टन मूलचंद झाझड़िया, संजय जांगिड़, हरिशचंद्र कालोईया, मुकेश कुमार, श्वेता शर्मा, विजय भालोठिया, मुकेश तानेनिया, मुनेश कुमार, प्रतिभा शर्मा, विक्रम सिंह, दिव्या गुरह, महेंद्र सिंह सिहाग, संजय गरवा, नवनीत जांगिड़, कविता पूनियां, कर्मसिंह, जगदीशप्रसाद, सोमेंद्रसिंह राठौड़, रेणु कुमारी सोनी, कपिल जांगिड़, अरुण कुमार, पवन कुमार चिरानिया, प्रीतम रजाक, योगेश, जितेंद्र स्वामी, नवीन सैनी, महिमा शर्मा, सोहनसिंह, सैनीगल, पपिता कुलहरि, ज्योति सैनी, दीपिका कुमारी, सीमा कंवर, अनिता कुमारी, कृष्णा धाकड़, सुमन कुमारी देवना, नेहा शर्मा, मनीषा बलौदा, रिंकू चौधरी, पिंकी जांगिड़, सविता सैनी, ज्योति, रिशु, सूरज, प्रहलाद सिंह सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
राजकीय विधि महाविद्यालय चूरू में मूट कोर्ट | अस्पताल लापरवाही केस पर छात्रों की बहस
बजट 2026 को लेकर क्या सोचती है चूरू की जनता? | Public Opinion | Churu Budget Reaction
कोर्ट के आदेश पर चूरू PWD ऑफिस पहुंची कुर्की टीम, 46.89 लाख की वसूली मामला
शराब के पैसे नहीं देने पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला | Crime News
चूरू में विप्र स्नेह मिलन, UGC कानून पर बोले सुरेश मिश्रा, नई जिला कार्यकारिणी घोषित













