धार्मिक अनुष्ठानों के साथ गूंजेंगे भक्ति रस के स्वर, तैयारियां पूर्ण
झुंझुनूं I सीतसर बालाजी धाम मंदिर में हर माह आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में इस बार भी शुक्ल पक्ष की तेरस एवं चौदस पर दो दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा। मंदिर के महंत पुष्कर लाल पारीक के सानिध्य में शुक्रवार एवं शनिवार को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और विशाल भंडारे का आयोजन होगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष पी.एल. शर्मा, सचिव सुरेश शर्मा तथा इंजीनियर रवि पारीक ने संयुक्त रूप से बताया कि सीतसर बालाजी धाम मंदिर में पिछले कई वर्षों से प्रत्येक माह शुक्ल पक्ष की तेरस और चौदस को धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भजन संध्या एवं विशाल भंडारे की परंपरा निरंतर निभाई जा रही है। इसी क्रम में इस माह भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति रस से सराबोर भजन-कीर्तन होंगे, वहीं दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की भी विशेष व्यवस्था की गई है। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है तथा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। इनमें प्रमुख रूप से हरिराम बुड़ानिया, कैलाश चन्द्र जांगिड़, केशर देवी आचार्य, बंटी कुमार गोलवा, निरंजन शर्मा भूकाना, कैलाश ठेकेदार, विक्रम सिंह बोला, मदन लाल, अंकित शर्मा, राजेश कुमार, मनोज कुमार, विकास पारीक, नीकू पारीक, चीकू पारीक, नरेश पारीक, हिमांशु पारीक, रविन्द्र सिंह कटारिया, बहादुर माल एवं संजय पंसारी सहित अनेक श्रद्धालुओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।मंदिर समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने और प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है










