किसान अधिकार दिवस के रूप में मनाई राजेश पायलट की जयंती

0
10

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
शहर के कलेक्ट्रेट परिसर के पास स्थित शहीद स्मारक पर मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसान नेता स्व. राजेश पायलट की 81वीं जयंती समारोह को किसान अधिकार दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। राजेश पायलट किसान संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश खटाणा, देव सेना के सचिव धर्मपाल, आदिवासी श्री मीन सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मीणा किशोरपुरा, सेवादल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हारुण कुमार लालपुर, पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल ग्रेट, गुर्जर समाज के नेता एवं पूर्व सरपंच शीशराम खटाना के नेतृत्व में मनाए गए इस जयंती समारोह में स्व. पायलट साहब के फोटो चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया। आदिवासी नेता सुरेश मीणा किशोरपुरा ने कहा कि स्व. राजेश पायलट किसानों ओर गरीबों के सच्चे हिमायती थे। वो कहा करते थे कि जब तक किसान मजदूर गरीब का बेटा उन कुर्सियों पर नहीं बैठेगा। जहां से देश की नीतियों का निर्माण होता है। तब तक देश का भला नहीं हो सकता। मीणा ने कहा कि आज उनके विचार 21वीं शताब्दी के भारत में अब चरितार्थ हो रहे हैं। उन्होंने दौसा, करौली, सवाईमाधोपुर इलाके में मीणा और गुर्जर समाज के दोस्ताना संबंधों को सदैव बरकरार रखा। पूर्व सरपंच शीशराम खटाणा, कांग्रेस सेवादल के पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल ग्रेट एवं देवसेना के प्रदेश सचिव धर्मपाल गुर्जर ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर मीन सेना प्रमुख सुरेश मीणा किशोरपुरा, पूर्व सरपंच शीशराम खटाणा, कांग्रेस सेवादल के पुर्व जिलाध्यक्ष राजपाल ग्रेट, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष हारुन लालपुर, देवसेना के प्रदेश सचिव धर्मपाल गुर्जर केसरीपुरा, पायलट किसान संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश खटाणा किशोरपुरा, सुल्तान कसाना चंवरा, सुभाषचंद्र धाबाई, जयकरण गुर्जर बुडाना, रामसिंह गुर्जर बाघोली, राकेश गुर्जर, सुरेन्द्र गुर्जर सवाईमाधोपुर सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

बजट 2026 को लेकर क्या सोचती है चूरू की जनता? | Public Opinion | Churu Budget Reaction

कोर्ट के आदेश पर चूरू PWD ऑफिस पहुंची कुर्की टीम, 46.89 लाख की वसूली मामला

शराब के पैसे नहीं देने पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला | Crime News

चूरू में विप्र स्नेह मिलन, UGC कानून पर बोले सुरेश मिश्रा, नई जिला कार्यकारिणी घोषित

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here