झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग झुंझुनूं द्वारा उपभोक्ताओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे कंज्यूमर्स वॉइस जागरूकता अभियान के तहत लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। आयोग सदस्य प्रमेंद्र कुमार सैनी ने बताया कि आयोग अध्यक्ष मनोज कुमार मील के निर्देशन में इस वर्ष दर्ज होने वाले मामलों की त्वरित सुनवाई के साथ पुराने उपभोक्ता मुकदमों के 500 फीसदी निस्तारण का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सैनी ने जानकारी दी कि मार्च में आयोजित होने वाली प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत से पहले प्रत्येक लंबित उपभोक्ता प्रकरण को प्री-काउंसलिंग से गुजारा जाएगा। ताकि आपसी सहमति से विवादों का समाधान कर अधिकाधिक मामलों का निस्तारण किया जा सके। जिन मामलों में समझौता संभव नहीं होगा। उनमें आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी कर प्रकरणों को अंतिम निर्णय की अवस्था तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी से आयोग अध्यक्ष मनोज कुमार मील के निर्देशन में प्रत्येक फाइल की न्याय टेबल पर प्री काउंसलिंग अनिवार्य रूप से की जाएगी। इसके लिए परिवादियों, विभागीय अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं को भी सूचित किया जा रहा है, ताकि सभी पक्ष समय पर उपस्थित होकर मामलों के शीघ्र समाधान में सहयोग करें। विश्व उपभोक्ता दिवस (15 मार्च) तक पुराने मामलों के निस्तारण के लिए दोनों पक्षों को राष्ट्रीय लोक अदालत में अवसर प्रदान किया जाएगा तथा लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निर्णित किया जाएगा। आयोग का उद्देश्य त्वरित न्याय के सिद्धांत को व्यवहार में लागू करते हुए झुंझुनूं उपभोक्ता आयोग को एक मॉडल आयोग के रूप में स्थापित करना है।
ई-जागृति प्लेटफॉर्म का होगा प्रचार-प्रसार
अभियान के अंतर्गत ई-जागृति प्लेटफॉर्म की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही स्लोगन, स्टिकर, रंगोली, उपभोक्ता अधिकार एवं दायित्व विषयक कार्यशालाएं, मीडिया व अधिवक्ताओं के साथ संवाद सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
बजट 2026 को लेकर क्या सोचती है चूरू की जनता? | Public Opinion | Churu Budget Reaction
कोर्ट के आदेश पर चूरू PWD ऑफिस पहुंची कुर्की टीम, 46.89 लाख की वसूली मामला
शराब के पैसे नहीं देने पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला | Crime News
चूरू में विप्र स्नेह मिलन, UGC कानून पर बोले सुरेश मिश्रा, नई जिला कार्यकारिणी घोषित











