झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
सीकेआरडी मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज ढिगाल में खेलकूद सप्ताह का आयोजन शुक्रवार से शुरू हुआ। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ जिला मुख्यालय के स्वर्ण जयंती स्टेडियम में हुआ। शुरुआत में समस्त प्रतिभागी टीमों द्वारा अपने खेल प्रतीक ध्वज के साथ मार्च पास्ट द्वारा मंच को सलामी से हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. लालचंद ढाका ने की। विशिष्ट अतिथि जिला खेल अधिकारी राजेश ओला थे। इस अवसर पर कॉलेज अध्यक्ष डॉ. संतोष ढाका, प्रशासनिक अधिकारी दयाराम नेहरा व समस्त शिक्षक गण मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. लालचंद ढाका ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि खेलों से न केवल शरीर बल्कि मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है। खेलों को अनुशासन व खेल की भावना से खेलने की सलाह दी। वहीं प्रशासनिक अधिकारी दयाराम नेहरा ने बताया कि प्रतियोगिता में क्रिकेट, वॉलीबॉल, खो—खो, कबड्डी के अलावा एथेलेटिक गेम भी होंगे। प्रतियोगिता का पहला मैच फिफ्थ सेमेस्टर व जीएनएम के बीच हुआ। जिसमें फिफ्थ सेमेस्टर विजेता रही।
चूरू में संत रविदास महाराज की 649वीं जयंती श्रद्धा से मनाई गई, बड़ा आयोजन
चूरू में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी, प्रश्नपत्रों का वितरण शुरू
खेजड़ी बचाओ कानून की मांग, RLP व युवा क्रांतिकारी मंच का चूरू में बड़ा प्रदर्शन
चूरू में यूजीसी कानून के विरोध में बड़ा प्रदर्शन, पंचायत समिति से कलेक्ट्रेट तक रैली











