6 पंचायत समितियों में 84 नामांकन दाखिल , 16 अक्टूबर तक होंगे नामांकन

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद एवं झुंझुनूं, चिड़ावा, सूरजगढ़, सिंघाना, पिलानी और बुहाना पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन की नामांकन प्रक्रिया जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अरूण गर्ग ने बताया कि दूसरे दिन जिला परिषद के लिए 21 प्रत्याशियों ने 25 नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं झुंझुनूं पंचायत सिमिति सदस्य के लिए 11, चिड़ावा पंचायत समिति में 22, सूरजगढ़ में 6, सिंघाना पंचायत समिति में 16, पिलानी पंचायत सिमिति में 15, बुहाना पंचायत सिमिति में 14 नामांकन प्रस्तुत किये गए।
नामांकन पत्र जमा करवाने के अंतिम तिथि 16 अक्टूबर है। नामांकन प्रतिदिन सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 17 अक्टूबर को होगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर निर्धारित की गई है। इस दिन अपराह्न 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नाम वापसी की अवधि समाप्त होने के तुरंत बाद चुनाव प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा तथा चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की जाएगी।














