ग्राम स्तर पर आठ तक मनाए जाएंगे अधिकार संरक्षण संकल्प दिवस

0
4

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम 2025 के प्रचार-प्रसार के लिए 26 जनवरी से आठ मार्च तक जन संवाद और आईईसी की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। यह ग्रामीण रोजगार गारंटी, पारदर्शी मजदूरी भुगतान और विकेन्द्रीकृत पंचायत प्लानिंग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कानूनी प्रावधानों और फायदों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा कानूनी प्रावधानों और फायदों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सघन जन संवाद आधारित सूचना, शिक्षा और संचार कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसके लिए साप्ताहिक कैलेंडर आठ मार्च तक जारी कर सीईओ द्वारा जिले के विकास अधिकारियो को निर्देशित जा चुका है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाशचंद्र यादव ने बताया कि अधिकार संरक्षण संकल्प दिवस के तहत ग्राम स्तर पर समय पर काम, पूरा भुगतान और पारदर्शिता के बारे मे श्रमिकों में विश्वास एवं जागरूकता के लिए बैनर—पोस्टर से प्रदर्शन कर कानून मजबूत होने से रोजगार अधिकार सुरक्षित हैं, की गतिविधियां आठ फरवरी तक अधिकार संरक्षण संकल्प दिवस मनाया जा रहा है। जिसमें वीबी-जी-राम-जी के अधिनियम के प्रावधानों को ग्राम स्तर पर प्रचारित किया जाएगा।

डोडा पोस्त तस्करी मामले में 5 साल की सजा, चूरू ADJ कोर्ट का फैसला

वीबी जी राम जी योजना से गांवों का विकास, भाजपा ने की प्रेस वार्ता, कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा नेता चंद्राराम गुरी ने समझाई वीबी जी राम जी योजना की खास बातें

देशव्यापी बैंक हड़ताल सफल, 5-दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर चूरू में प्रदर्शन

चूरू की कॉलोनियों में बदहाल हालात, लोग बोले–समाधान नहीं तो होगी सड़क जाम

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here