मुकुंदगढ़ । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
समीपवर्ती बलरिया गांव में शहीद जयसिंह का 20वां बलिदान दिवस 27 जनवरी को मनाया जाएगा। शत्रु सिर के शिकारी (हेड हंटर) की उपाधि और स्पेशल सुरक्षा जम्मू-कश्मीर मेडल सहित नौ तमगों से अलंकृत शहीद जयसिंह की स्मृति में कार्यक्रम सुबह 11 बजे झुझार जी महाराज परिसर में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विक्रम सिंह जाखल होंगे। जबकि अध्यक्षता डॉ. मातू सिंह राठौड़ करेंगे। आयोजन की जानकारी कमांडर श्याम सिंह, भूपेंद्र सिंह शेखावत, प्रदीप सिंह शेखावत एवं शेखावत परिवार बलरिया ने दी।
SIR के नाम पर लोकतंत्र पर हमला: सांसद राहुल कस्वा का आरोप, जाति-धर्म के आधार पर वोट कटे
चूरू मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान योजना की समीक्षा, मरीजों को बेहतर सुविधाओं के निर्देश
चूरू–दुधवाखारा डबल रेल लाइन जल्द होगी शुरू, CRS निरीक्षण के बाद ट्रेनों को हरी झंडी
कलेक्टर अभिषेक सुराणा का कोतवाली थाने का औचक निरीक्षण, पुलिसिंग पर दिए निर्देश



















