सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने सीएचसी पिलानी का किया निरीक्षण

0
40

शीतलहर को देखते हुए मरीजों के लिए कंबल-हीटर व्यवस्था की जांच, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिलानी का निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डॉ. गुर्जर ने शीतलहर के चलते अस्पताल में ओपीडी आईपीडी मरीजों के लिए ठंड से बचाव के लिए कंबल, हीटर की व्यवस्था जांची। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता जांची और वार्डों में भर्ती मरीजों से बात कर सेवाओं का फीडबैक लिया। सीएमएचओ ने अस्पताल में मा योजना में पैकेज बढ़ाने के निर्देश दिए साथ ही संस्थागत प्रसव बढ़ाने को कहा। उन्होंने लाडो योजना के बकाया भुगतान करवाने और भविष्य में डिस्चार्ज के समय ही भुगतान करने के निर्देश। उन्होंने टीबी मरीजों के लिए स्क्रीनिंग के लिए टीम बनाकर स्क्रीनिंग कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बीसीएमओ डॉ. राजेंद्रप्रसाद मौजूद रहे।

SIR के नाम पर लोकतंत्र पर हमला: सांसद राहुल कस्वा का आरोप, जाति-धर्म के आधार पर वोट कटे

चूरू मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान योजना की समीक्षा, मरीजों को बेहतर सुविधाओं के निर्देश

चूरू–दुधवाखारा डबल रेल लाइन जल्द होगी शुरू, CRS निरीक्षण के बाद ट्रेनों को हरी झंडी

कलेक्टर अभिषेक सुराणा का कोतवाली थाने का औचक निरीक्षण, पुलिसिंग पर दिए निर्देश

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here