Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं शहीद स्मारक पर मनाई दिवाली

शहीद स्मारक पर मनाई दिवाली

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की ओर से रविवार को शहीदों को नमन करते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान ने अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं के साथ शहीद स्मारक पर दीपावली के दीप जला कर छोटी दीपावली मनाई और लाल पहाड़ी क्षेत्र में रहने वाले किन्नर समाज के लोगों को मिठाई बांटकर हिंदू—मुस्लिम भाईचारे की एकता का संदेश दिया। भाजपा नेता चौहान ने दीपावली का ये खुशियों भरा त्यौहार आपसी सद्भावना एवं भाईचारे के साथ मनाए जाने की अपील की। इस अवसर पर मोर्चे के जिला महामंत्री रुस्तम अली कांट, हाजी मोहम्मद अयूब, इकबाल खान, मोर्चे के नगर मंडल अध्यक्ष खलील सिलावट, आजम राठौड़, उस्मान गनी लादूसरिया, इरफान रंगरेज चुरुवाला, अब्दुल जब्बार अब्बासी सहित अनेक मोर्चे के कार्यकर्ता मौजूद थे।

GST स्लैब में बदलाव: चूरू की जनता की राय | फायदा या नुकसान? जानिए सच्चाई | Ground Report

Advertisement