स्पोन्सर्स ने किया स्त्री शक्ति महिला समूह का सम्मान, कहा— आयोजन शानदार रहा

0
10

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
स्त्री शक्ति महिला समूह की ओर से आयोजित तीन दिवसीय डांडिया—गरबा महोत्सव राविरा—2025 के सफल आयोजन पर आयोजन के स्पोन्सर्स ने स्त्री शक्ति महिला समूह का आभार जताते हुए आयोजन को शानदार और जानदार बताया है। इसी क्रम में रामेश्वरम नगर हाउसिंग सोसायटी ने आयोजन समिति का सम्मान करते हुए कहा कि ना केवल आयोजन भव्य था। बल्कि अनुशासन देखने लायक था। नियमों की पालना में सख्ती के कारण पूरा आयोजन पारदर्शिता के साथ संपन्न हुआ। समूह की ललित राठौड़ ने बताया कि रामेश्वरम नगर हाउसिंग सोसायटी की ओर से लक्की ड्रॉ के जरिए एक इलेक्ट्रिक स्कूटी रिया गाडिया, डबल डोर फ्रीज समुदर सिंह तथा एलईडी मनीषा को दी गई। इसके अलावा कई कैश प्राइज भी दिए गए। वहीं 21000 रूपए का द रश्मिका अवार्ड डॉ. अन्नुश्री को, 11 हजार रूपए का ईनाम राविरा विनर दीपिका सैनी को तथा 5100 रूपए के डांसिंग डॉल प्राइज भव्या व ऋतिका को दिया गया। राठौड़ ने बताया कि नियमों की सख्ती से पालना करते हुए और पारदर्शिता व ईमानदारी के साथ ही सभी पुरस्कार दिए गए। जिसकी सभी ने सराहना की। इस मौके पर शिक्षा के लिए एक बच्ची को गोद लेने, सिलाई, पिकू मशीन व अल्ट्रा मॉर्डन सिलाई मशीन का वितरण जैसे सामाजिक सरोकार के कार्यों की सराहना की। ललित राठौड़ ने बताया कि आयोजन की व्यवस्तता के बावजूद स्त्री शक्ति महिला समूह की महिलाओं ने रक्तदान करके एक बच्चे की जान भी बचाई। एक डेंगू के सीरियस पेसेंट को 10 यूनिट ब्लड की आवश्यकता थी। जिसे पूरा किया। डॉ. शालू टीबड़ा ने बताया कि अनंत श्री सुखरामजी ट्रस्ट की झुंझुनूं ब्रांच के तत्वावधान में भी सामाजिक सरोकार के कार्य किए जाते है। ट्रस्ट द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में भी स्त्री शक्ति महिला समूह की सदस्यों ने हिस्सा लिया था। वहीं स्त्री शक्ति समूह के बालिका शिक्षा के संकल्प को भी ट्रस्ट के सहयोग से पूरा किया जा रहा है। समूह की डॉ. मीना शेखावत, रविता चौधरी तथा सुमन मील ने बताया कि स्त्री शक्ति महिला समूह आगे भी इसी तरह के सामाजिक सरोकारों को निभाता रहेगा। वहीं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here