जिले का हर व्यक्ति स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएं – राजेंद्र भांबू

0
9

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर भाजपा नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने विधायक राजेंद्र भांबू के आतिथ्य व मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा की अगुवाई में स्थानीय गांधी पार्क में स्वच्छता अभियान चलाकर गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधायक राजेंद्र भांबू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत की सोच को आत्मसात करते हुए कहा कि जिले का प्रत्येक नागरिक विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार कर देश में निर्मित स्वदेशी वस्तुओं को उपयोग व उपभोग करेगे तो निश्चित ही 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने की दिशा में देश का आत्मनिर्भर होना आवश्यक है। जिसमें प्रत्येक नागरिक अपना कर्तव्य निभाए। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी के स्वच्छता की सोच को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धरातल पर उतारा है। आज देश का प्रत्येक नागरिक स्वच्छता के प्रति जागरूक हो रहा है। इस अवसर पर नगर महामंत्री रवि लांबा, सोशियल मीडिया जिला संयोजक चंद्रप्रकाश शुक्ला, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान, मंडल प्रभारी अरुण सिहाग, ममता शर्मा, किरण चौधरी, महिला मंडल अध्यक्ष सावित्री सैनी, दयाराम सैनी, पार्षद संदीप चांवरिया, विजय सैनी, कुलदीप पूनियां, दीपक स्वामी, महेंद्र सोनी, संजय मोरवाल, जेपी चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

चूरू के बागला स्कूल खेल मैदान में हुआ रावण दहन | विधायक हरलाल सहारण | Dussehra 2025

Churu Dandiya Fest Season 3 | Poster Launch & Press Meet | RJ Gracy, Aanchal Bhatt | 4 Oct 2025

शहीद भगत सिंह विचार मंच के युवाओं का सम्मान | चूरू सूचना केंद्र कार्यक्रम | वीर तेजाजी विकास समिति

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here