पूर्व विधायक चौधरी ने उप स्वास्थ्य केंद्र की रखी नींव

0
5

गुढ़ागौड़जी । टोडी ग्राम पंचायत में पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने उप स्वास्थ्य केंद्र की नींव रखी। बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित होकर चौधरी का गर्मजोशी के साथ फूल-मालाओं से स्वागत स्वागत किया और उनके विकास कार्यों के प्रति आभार जताया। पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने उप स्वास्थ्य केंद्र का विधिवत शिलान्यास किया। पूजा अर्चना कर उप स्वास्थ्य केंद्र की नींव रखी। उसके बाद सरपंच झिमकोरी देवी, बीसीएमओ डॉ. मुकेश भूपेश, सीएचसी प्रभारी डॉ. मोहनलाल सौंकरिया सहित फीता काटकर शिलान्यास किया। पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में भाजपा सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र होने पर ग्रामीणों को सुविधाएं मिलेगी। सीएचसी गुढ़ागौड़जी में भीड़ नहीं रहेगी। चौधरी ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना ही उनकी प्राथमिकता रही है। यह उप स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीणों को मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ कराएगा। यह परियोजना पूर्ण होने के बाद स्थानीय लोगों को इलाज के लिए दूरदराज नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर रामनिवास मूंड, केशर मील, सुखवीर खरबास, सावंतराम खरबास, उप सरपंच रोहिताश, बूंटीराम खेदड़, परमेश्वर खेदड़, रामनिवास कुलहरि, हेतराम ढेवा, हवासिंह भूरिया, जगदीश कुलहरि, महावीर खेदड़, महावीर मीणा, मामराज खेदड़, सुखदेव ढेवा, श्रीराम ओला, बीरबल खेदड़, भींवाराम खेदड़, जगदीश मीणा, सुभाष वर्मा, मूलचंद वर्मा, पंच-सरपंच, जनप्रतिनिधि, चिकित्सा विभाग के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

NSUI का चूरू में कुलपति के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन | लोहिया कॉलेज में छात्रों का अनोखा विरोध | Churu News

चूरू में जाम, हादसों और सीवर क्षति से परेशान नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन | Heavy Vehicles Ban Demand |

राहुल गांधी का पुतला दहन | चूरू में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन | Modi की माँ पर टिप्पणी का विरोध

चूरू: मालियों की ढाणी में सीवरेज ओवरफ्लो से हाहाकार | नगर परिषद को सौंपा गया ज्ञापन | STP समस्या

गौरव शर्मा बने चूरू कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड अध्यक्ष | युवाओं में जोश | BJP नेताओं की एंट्री

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here