भाजपा प्रदेश महामंत्री अहलावत के नेतृत्व में निकाली तिरंगा यात्रा

सूरजगढ़।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी सूरजगढ़ शहर मंडल द्वारा एक प्रेरणादायक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा भाजपा प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत के नेतृत्व में पोस्ट आफिस से प्रारंभ होकर शहीद राजकुमार कुमावत के स्मारक तक पहुंची। इस अवसर पर देशभक्ति की भावना को प्रज्ज्वलित करने और शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। तिरंगा यात्रा का समापन शहीद राजकुमार कुमावत के स्मारक पर हुआ। जहां उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस पावन अवसर पर शहीद के बलिदान को याद करते हुए उपस्थित लोगों में देशभक्ति का जोश और गर्व की भावना देखने को मिली। यात्रा ने ना केवल शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। बल्कि युवाओं और नागरिकों को राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश भी दिया। प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत ने अपने संबोधन में कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश के हर नागरिक में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करने का एक अनूठा प्रयास है। यह तिरंगा यात्रा ना केवल शहीदों के बलिदान को सम्मान देने का माध्यम है। बल्कि यह समाज को एकजुट कर देश के गौरव को बढ़ाने का भी संकल्प है। उन्होंने सभी से अपने घरों में तिरंगा फहराने और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की अपील की। यात्रा में सूरजगढ़ नगरपालिका चेयरमैन पुष्पा देवी गुप्ता, वाइस चेयरमैन रामस्वरूप जांगिड़, मंडल अध्यक्ष कृष्ण सैनी, महामंत्री संतोष कुमार, पूर्व प्रधान कृष्ण यादव, युवा नेता विकास भालोठिया, उप प्रधान राजपाल सिंह, राजेंद्र सौंकरिया, सज्जन अग्रवाल, विनोद खेतान, आरिफ कुरैशी, संदीप शर्मा, पूर्व चेयरमैन नरेश वर्मा, अशोक शर्मा और संजय स्वामी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

भाजपा चूरू द्वारा तिरंगा यात्रा कार्यशाला | विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस | राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर आयोजन

सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि | वीर तेजाजी भवन, सैनिक बस्ती | पूर्व राज्यपाल और किसान नेता को याद किया

चूरू में परिवार कल्याण कार्यक्रम में सम्मान समारोह | Doctors & Health Workers Honoured | Churu News

Churu में Congress की बैठक | रफीक मंडेलिया ने BJP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप | कांग्रेस की बड़ी तैयारी

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का सादुलपुर में भव्य शुभारंभ | महिला वर्ग 14, 17, 19 वर्ष | MD भाटी स्कूल

1.5 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश | चूरू पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार | Real Estate Fraud