भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, तिरंगा अभियान व निकाय चुनाव पर विशेष चर्चा

0
22

कार्य नहीं करने वाले पदाधिकारियों पर रहेगी सख्त नजर – प्रमोद डेलू

हनुमानगढ़। हिमांशु मिढ्ढा
भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रमोद डेलू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से आगामी “हर घर तिरंगा” अभियान व निकाय चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई, साथ ही संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी विचार-विमर्श हुआ।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रमोद डेलू ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं से अपेक्षा करती है कि वे प्रत्येक अभियान को गंभीरता और पूर्ण समर्पण से निभाएं। उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता सक्रिय नहीं हैं, उन्हें संगठन चिन्हित कर रहा है। अब हर तीन माह में संगठन की मूल्यांकन बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें कार्यकर्ताओं के कार्यों की समीक्षा की जाएगी।बैठक में आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में 02 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले “हर घर तिरंगा” अभियान की रूपरेखा तय की गई। मीडिया प्रभारी कृष्ण तायल ने बताया कि इस अभियान के लिए आशीष पारीक को अभियान संयोजक और संदीप सांई व प्रशांत सिहाग को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि यह अभियान देशभक्ति की भावना को जागृत करने और आमजन को राष्ट्रीय पर्वों में भागीदार बनाने की दिशा में एक प्रभावी पहल है। जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रमोद डेलू ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों को तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि यह केवल एक प्रतीकात्मक अभियान नहीं है, बल्कि यह हमारे राष्ट्रीय गर्व, सम्मान और एकता को मजबूत करने का एक अवसर है। पार्टी कार्यकर्ता स्कूलों, सार्वजनिक स्थलों, दुकानों और घरों में तिरंगा फहराने के लिए लोगों को जागरूक करें।बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव भी साझा किए। साथ ही तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए मंडल स्तर पर बैठकों और रैलियों के आयोजन का निर्णय भी लिया गया। बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के इस अभियान में पूरी निष्ठा के साथ भाग लें और इसे जन-जन का आंदोलन बनाएं।इस मौके पर जिला महामंत्री प्रदीप ऐरी, चरणदास गर्ग, नंदलाल वर्मा, जिला उपाध्यक्ष ओम सोनी, पुष्पा नाहटा, छोटू सिंह सेवग, उत्तम सिंह राठौड़, अनिल महला, सरोज नायक, जिला मंत्री मुरलीधर सोनी, तेजेंद्र सिंह बराड़, सोना देवी, कुलवंत सिंह चहल, सुशील जोशी, कृष्णा गोदारा, जिला कार्यालय प्रभारी गुरविन्द्र मान, कार्यालय मंत्री सुरेंद्र तिवाड़ी, मीडिया प्रभारी कृष्ण तायल, प्रवक्ता जुगलकिशोर गौड़, आशीष पारीक, आईटी संयोजक पारस मिड्ढ़ा, सह संयोजक पूनम हिसारिया और सोशल मीडिया संयोजक प्रवीण कटारिया ने बैठक में भाग लिया।

प्रेसवार्ता में विधायक हरलाल सहारण ने शहर के चहुमुखी विकास के लिए प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी

Churu के Taekwondo खिलाड़ियों को South Korea से Black Belt मान्यता | 7 साल का खिलाड़ी बना प्रेरणा

चूरू में भारी बारिश के बाद भराव क्षेत्रों का विधायक हरलाल सहारण ने किया निरीक्षण | Churu Rain Update

बघेला गांव में राशन डीलर राजू पंडित की बहाली की मांग | चूरू DSO कार्यालय पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here