श्रावण के आखिरी सोमवार को शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

चूरू। सोमवार को श्रावण माह का चौथा और अन्तिम सोमवार है। सुबह 5 बजे से ही चूरू के सभी शिवालयों में भोले को रिझाने के लिए भीड़ लगी रहीं। महिलाओं व पुरूषों ने अन्तिम सोमवार का व्रत रखकर भगवान शिव की पुजा अर्चना की। और शिवलिंग पर दुध, जल, दही, पुष्प, चन्दन, पंचामृत दुब आदि चढ़ायें। मन्दिरों में दिन भर भजनों व रूद्राभिषेक का दौर चला। इस अवसर पर श्रावण माह के अन्तिम सोमवार को मन्दिरों को अनेक प्रकार के फुलों से सजाया गया। सोमवार को कई जगह बर्फ का श्रृंगार भी किया गया। भक्तों ने अपने परिवार के सदस्यों की लंबी उम्र और सुख समृद्धि की कामना की। शाम को मन्दिरों में महाआरती की गई।

प्रेसवार्ता में विधायक हरलाल सहारण ने शहर के चहुमुखी विकास के लिए प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी

Churu के Taekwondo खिलाड़ियों को South Korea से Black Belt मान्यता | 7 साल का खिलाड़ी बना प्रेरणा

चूरू में भारी बारिश के बाद भराव क्षेत्रों का विधायक हरलाल सहारण ने किया निरीक्षण | Churu Rain Update

बघेला गांव में राशन डीलर राजू पंडित की बहाली की मांग | चूरू DSO कार्यालय पर ग्रामीणों का प्रदर्शन