Advertisement
Home झुंझुनूं चिड़ावा सीएम का जताया आभार

सीएम का जताया आभार

चिड़ावा।राजस्थान के भागीरथ बने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पिलानी की जनता को बड़ी सौगात दी है। इस दिशा में वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। जिससे मलसीसर डेम से मंड्रेला तक आने वाले पानी को 18 इंच पाईप लाइन के ज़रिए पिलानी तक लाया जाएगा। जिससे क्षेत्र में व्याप्त बहुत ही बड़ी पेयजल समस्या का समाधान हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने जनता से किया गया वादा निभाया है। मुख्यमंत्री की इस सौगात के बाद राजस्थान सरकार के ओबीसी आयोग के सदस्य पवन सैनी मावंडिया ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया। मावंडिया ने कहा है कि राजस्थान की भजनलाल सरकार जो वादा करती है, वो वादा निभाती है। मुख्यमंत्री लगातार झुंझुनूं जिले की समस्या को लेकर फीडबैक लेते रहते है और जनता की समस्या को चिह्नित कर उनका समाधान भी करते है, आज उसी का उदाहरण है कि मुख्यमंत्री ने पिलानी की जनता से किया हुआ वादा निभाया है। मुख्यमंत्री जन समस्याओं को लेकर कितने संवेदनशील है और सिर्फ झूठे वादे नहीं, बल्कि जो वादा करते है, वो निभाने में मुख्यमंत्री एवं भाजपा सरकार विश्वास रखती है।

प्रेसवार्ता में विधायक हरलाल सहारण ने शहर के चहुमुखी विकास के लिए प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी

Churu के Taekwondo खिलाड़ियों को South Korea से Black Belt मान्यता | 7 साल का खिलाड़ी बना प्रेरणा

चूरू में भारी बारिश के बाद भराव क्षेत्रों का विधायक हरलाल सहारण ने किया निरीक्षण | Churu Rain Update

बघेला गांव में राशन डीलर राजू पंडित की बहाली की मांग | चूरू DSO कार्यालय पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Advertisement