जिला कलेक्ट्रेट पार्क में वृक्षारोपण कर संरक्षण का संदेश दिया गया
चूरू।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चूरू जिला कांग्रेस कमेटी विधि प्रकोष्ठ की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेते हुए जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण की शपथ ली और हरित वातावरण के लिए कार्य करने का संकल्प जताया।इस अवसर पर वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि तेजी से बिगड़ते पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण, जल संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त समाज की दिशा में सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।कार्यक्रम के दौरान मौजूद सभी लोगों ने पौधों की देखभाल का व्यक्तिगत जिम्मा लेने का संकल्प किया, जिससे आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके।कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव एडवोकेट सुरेश कुमार कल्ला, जिला अध्यक्ष एडवोकेट सद्दाम हुसैन, पूर्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र राजपुरोहित, पूर्व अध्यक्ष अनीश खान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोयल खान डीके, जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार आर्य, एडवोकेट सुनील मेघवाल झारिया, शकील दुर्रानी, महासचिव सुरेश इसराण, जय सिंह नायक, एडवोकेट मोहनलाल सैनी, एडवोकेट नवाब खान, एडवोकेट नियामत अली, एडवोकेट धनराज, याकूब अल्ताफ और इब्राहिम सहित अनेक अधिवक्तागण व नागरिक मौजूद रहे।
वीर तेजा भवन में युवाओं से क्या बोले रफ़ीक मंडेलिया | Youth Dialogue Program Highlights
अस्पताल विवाद में मेडिकल कॉलेज का बड़ा विरोध, डॉक्टर्स सड़क पर उतरे! | Youth Congress Vs Doctors
Cyber Fraud पर चूरू पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक 🔥 | ₹51,400 साइबर ठगी राशि लौटाई, 8 गुम मोबाइल बरामद
सुनील भाऊवाला बने चूरू स्काउट्स एंड गाइड्स के जिलाध्यक्ष | सर्वसम्मति से हुआ चयन |
चूरू की सभा में टीकाराम जूली का तूफानी भाषण | सरकार पर जोरदार निशाना
सांसद राहुल कस्वां ने फसल बीमा, वायदा खिलाफी और काका पर खोला मोर्चा | चौंकाने वाला बयान
चूरू की संविधान बचाओ रैली में गरजे नरेन्द्र बुडानियां | देखें पूरा भाषण












