Advertisement
Home राजस्थान चूरू विभागीय सेवाओं को रखें दुरुस्त, समस्याओं का करें त्वरित समाधान — बिजेंद्र...

विभागीय सेवाओं को रखें दुरुस्त, समस्याओं का करें त्वरित समाधान — बिजेंद्र सिंह

उपखंड अधिकारी ने विभागीय योजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली

चूरू। उपखंड अधिकारी बिजेंद्र सिंह ने उपखंड कार्यालय में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभाग की योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने के लिए सक्रिय रूप से काम करें। साथ ही, उन्होंने सम्पर्क पोर्टल, सीएमओ/पीएमओ/पेंशन एवं परिवेदनाओं के त्वरित निस्तारण और प्रतिदिन मॉनिटरिंग पर जोर दिया।बैठक में बजट घोषणाओं के शीघ्र क्रियान्वयन के भी निर्देश दिए गए। इस अवसर पर तहसीलदार अशोक गोरा, बीडीओ महेंद्र भार्गव, बीसीएमओ जगदीश भाटी, विद्युत विभाग के एक्सईएन वी आई परिहार, पीएचईडी एक्सईएन प्रेम कुमार, बीएसओ पूजा मीना, सुरेश कुमार, डॉ. संजय तंवर, डॉ. सुनील, राजेंद्र प्रजापत, पीडब्ल्यूडी एईएन चंचल कुमारी और सामाजिक सुरक्षा अधिकारी रघुवीर सिंह सहित अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे

यह भी देखिए…..
खास बातचीत : न्यायिक मजिस्ट्रेट, विधि अधिकारी बनने के इच्छुक युवा जरूर देखें यह इंटरव्यू

Advertisement