लोक संस्कृति शोध संस्थान नगर श्री चूरू

नगर श्री में आयोजित हुआ सतरंगी लहरियो कार्यक्रम

चूरू। लोक संस्कृति शोध संस्थान नगर श्री एवं युक्ति सामाजिक शोध संस्थान चूरू के संयुक्त तत्वाधान में हरियाली तीज पर्व पर सतरंगी लहरीयो कार्यक्रम बालिका महाविद्यालय की प्राचार्या आशा कोठारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ 50 वर्ष बाद तीज माता की प्रतिमा को स्थापित कर महिलाओं द्वारा पूजन किया गया। इस अवसर पर पूजा, दीप गौतम, मनीषा शर्मा, सोनू शर्मा ने राजस्थानी गीत गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसमें म्हारे लहरिया रा नौ सौ रूपया रोकड़ा सा…., सुरंगो सावण आयो रे…, टुटे बाजु बंद की लूम…, तीजै को त्यौहार पीया सावण की बरसात में…, गीतों के माध्यम से खूब समां बांधा। कार्यक्रम में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लोक नृत्य प्रतियोगिता में उमा वशिष्ठ प्रथम, मोनिका तिवारी द्वितीय, मंजू भाटी ने तृतीय ने स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक लोहिया महाविद्यालय से डॉ. ट्विंकल शर्मा, पूत्री पाठशाला आचार्य निशा अजमेरा, गर्ल्स बागला से अंबिका चाहर ने निर्णायक की भूमिका निभाई। अध्यक्ष आशा कोठारी ने सौभाग्य का प्रतीक हरियाली तीज पर इस कार्यक्रम की प्रशंसा की, उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारे समाज में लुप्त हो रही लोक संस्कृति को पुर्नजीवित करने व संरक्षित करने में महती भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर सभी महिलाओं ने लहरिया प्रिंट के परिधानांे को धारण कर रखा था जो कि कार्यक्रम को शोभा प्रदान कर रहा था। इस अवसर पर युक्ति संस्थान कि सचिव राजकौर राहड़, उषा सोनी, पूजा सोनी, पूनम, रूपा मजूमदार, रूचिका शर्मा, सरला राव, ललिता वर्मा, निरमा स्वामी, राजेश कुमारी, सुनन्दा, प्रीतम कंवर, राजश्री माधुरी शर्मा, बसंती शर्मा, रंजू जालान सहित बड़ी संख्या में महिलाओं व युवतियों ने भाग लिया। इस अवसर पर युक्ति संस्थान द्वारा संस्था की छात्रा मुस्कान को एक सिलाई मशीन भेंट की गई। नगर श्री सचिव श्यामसुन्दर शर्मा ने आगंतुकों का स्वागत किया व युक्ति संस्थान के अध्यक्ष रमेश सोनी ने आभार व्यक्त किया। संचालन डॉ. सरोज हारित ने किया।

यह भी देखिए…

रेसलर विनेश फोगाट को ओलम्पिक में अयोग्य घोषित करने पर क्या बोले पीसीआई अध्यक्ष देवेन्द्र झाझड़िया