Advertisement
Home राजस्थान हनुमानगढ नन्हे मुन्ने बच्चों ने धरा सांटा क्लॉज का रूप

नन्हे मुन्ने बच्चों ने धरा सांटा क्लॉज का रूप

हनुमानगढ़। टाउन के आंगन पब्लिक स्कूल में शनिवार को क्रिसमस महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के तहत नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांता क्लॉज की वेशभूषा धरकर बच्चों को उपहार दिए । विद्यालय निदेशक विशाल अरोड़ा व वाइज प्रिंसिपल पूजा वर्मा ने बताया कि विद्यालय समय समय पर बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अनेकों प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है इसी के तहत शनिवार को क्रिसमस महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत बच्चों को यीशु मसी के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर बच्चों ने नाच गाकर क्रिसमिस महोत्सव का खूब आनंद उठाया। इस मौके पर स्टाफ सदस्य रमन कौर, डिम्पल सेतिया, अनु बिलन्दी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

Advertisement