Advertisement
Home राजस्थान पाली रणकपुर में पर्यटकों को दिखा लेपर्ड, जंगल सफारी के दौरान रोमांचक नजारा

रणकपुर में पर्यटकों को दिखा लेपर्ड, जंगल सफारी के दौरान रोमांचक नजारा

रणकपुर जंगल सफारी ट्रैक पर प्राकृतिक वातावरण में विचरण करता लेपर्ड, जिसे पर्यटकों ने कैमरे में कैद किया

परशुराम महादेव सड़क मार्ग और रणकपुर सफारी ट्रैक पर नजर आया तेंदुआ; पर्यटकों ने कैमरों में कैद किया नजारा

पाली । प्रहलाद सिंह
रणकपुर और आसपास के जंगलों में इन दिनों पर्यटकों को वन्यजीवों के रोमांचक नजारे देखने को मिल रहे हैं। शनिवार सुबह जंगल सफारी के दौरान परशुराम महादेव सड़क मार्ग और रणकपुर सफारी ट्रैक पर एक लेपर्ड दिखाई दिया। जंगल में अचानक लेपर्ड को देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे।

जानकारी के अनुसार, सफारी चालक महेंद्र कुमार मीणा पर्यटकों को लेकर जंगल सफारी पर निकले थे। इसी दौरान अचानक लेपर्ड सामने आ गया। खुले जंगल में प्राकृतिक वातावरण के बीच विचरण करते लेपर्ड को देखकर पर्यटकों में उत्साह बढ़ गया। पर्यटकों ने इस रोमांचक नजारे को अपने कैमरों में कैद किया। जंगल में लेपर्ड को करीब से देखना उनके लिए यादगार अनुभव बन गया।

दीपावली की छुट्टियों में बढ़ी पर्यटकों की आवाजाही

दीपावली की छुट्टियों के चलते रणकपुर में पर्यटकों की संख्या बढ़ी हुई है। यहां आने वाले पर्यटक मंदिरों और प्राकृतिक स्थलों के भ्रमण के साथ जंगल सफारी में भी विशेष रुचि दिखा रहे हैं। ऐसे में सफारी के दौरान लेपर्ड का दीदार पर्यटकों के रोमांच और उत्साह को और बढ़ा रहा है।

Advertisement