Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं स्व. डॉ. राजेश लूनिया की 14वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान कर दी श्रद्धांजलि...

स्व. डॉ. राजेश लूनिया की 14वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान कर दी श्रद्धांजलि , शिविर में 61 यूनिट रक्त संग्रहित

हमीरवास में स्व. डॉ. राजेश लूनिया की 14वीं पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते युवा

हमीरवास में युवाओं ने दिखाया मानव सेवा का जज्बा , रक्तदान को बताया जरूरतमंदों के लिए जीवनदान


झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
स्वर्गीय डॉ. राजेश लूनिया की 14वीं पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव हमीरवास में श्रद्धांजलि स्वरूप रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 61 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने रक्तदान के माध्यम से मानव सेवा का संकल्प लेते हुए स्व. डॉ. राजेश लूनिया को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत बिशनपुरा के सरपंच कुरडाराम धींवा ने कहा कि रक्तदान महादान है।

हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए नवजीवन का आधार बन सकता है। रक्त की आवश्यकता कभी भी किसी को पड़ सकती है, ऐसे में प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने युवाओं से मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं व्याख्याता अंजू देवी ने बताया कि शिविर में कुल 61 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। उन्होंने रक्तदान शिविर की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आयोजन में सहयोग देने वाले सभी युवाओं, रक्तदाताओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर रामकुमार लूनिया, मुकेश, संदीप, रोहित, राहुल, साक्ष्य एवं हितेन सहित गांव के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। स्व. डॉ. राजेश लूनिया की पुण्यतिथि पर आयोजित यह शिविर श्रद्धांजलि के साथ-साथ समाज में सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश देने वाला प्रेरणादायी आयोजन रहा।

Advertisement