चारा काट रहे किसानों की नजर पड़ी तो मची अफरा-तफरी; वन विभाग और टाइगर रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा
पाली । पी.सी. चारण
देसूरी क्षेत्र के कुंभलगढ़ अभयारण्य से सटे मांडीगढ़ गांव में खेत के अंदर करीब 15 फीट लंबा अजगर मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। अजगर दिखाई देने के बाद खेत में काम कर रहे किसान बाहर निकल आए और वन विभाग को सूचना दी गई।जानकारी के अनुसार गांव के छगन पुत्र ओटाजी वडियार जाट के खेत में किसान चारा काट रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत में मौजूद विशाल अजगर पर पड़ी। अचानक इतने बड़े सांप को देखकर किसान घबरा गए और मौके से बाहर आ गए।
ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद वन विभाग की टीम के साथ टाइगर रेस्क्यू टीम के रफीक पठान और अजय दमामी मौके पर पहुंचे। टीम ने सावधानीपूर्वक कार्रवाई करते हुए काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।रेस्क्यू के बाद अजगर को आबादी क्षेत्र से दूर वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया। अजगर के रेस्क्यू होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि खेत या आबादी क्षेत्र में कोई जंगली जीव दिखाई देने पर उसके पास जाने या उसे खुद पकड़ने का प्रयास न करें। ऐसी स्थिति में तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि प्रशिक्षित टीम सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू की कार्रवाई कर सके।
शिवगंज में फिर सक्रिय हुए बाइक चोर, देर रात सीसीटीवी में कैद हुई वारदात













