Advertisement
Home राजस्थान पाली फालना में पटाखा दुकान में भीषण आग, महिला पार्षद उषा पूनमिया और...

फालना में पटाखा दुकान में भीषण आग, महिला पार्षद उषा पूनमिया और पति की मौत

पाली जिले के फालना में दीपावली की रात पटाखा दुकान में लगी भीषण आग के बाद बचाव अभियान चलाती दमकल और पुलिस टीमें

दीपावली की रात मुख्य चौराहे पर हुआ दर्दनाक हादसा; रातभर चला बचाव अभियान, सोमवार सुबह अंडरग्राउंड से मिला पार्षद का शव, एक व्यक्ति गंभीर झुलसा


प्रहलाद सिंह | पाली
फालना में दीपावली की रात खुशियां मातम में बदल गईं। मुख्य चौराहे पर स्थित पटाखों की दुकान में भीषण आग लगने से खुडाला-फालना नगर पालिका के वार्ड 23 की कांग्रेस पार्षद उषा पूनमिया और उनके पति प्रकाश पूनमिया की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति गौतम पूनमिया गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया।

रातभर चला बचाव अभियान, सुबह मिला शव

जानकारी के अनुसार पटाखा दुकान में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। रातभर बचाव अभियान चलाया गया। सोमवार सुबह करीब 5 बजे अंडरग्राउंड से पार्षद उषा पूनमिया का शव बरामद हुआ।

पांच थानों की पुलिस और दमकल टीमें पहुंचीं

घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त जिला कलेक्टर शैलेंद्र सिंह चारण, एडिशनल एसपी किशोर सिंह सहित पांच थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। बाली, फालना और सादड़ी नगर पालिका की दमकल गाड़ियों ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दीपावली की रात हुए इस दर्दनाक हादसे से पूरे फालना नगर में शोक की लहर छा गई। त्योहार की रोशनी के बीच हुई इस घटना ने शहरवासियों को गहरे सदमे में डाल दिया।

Advertisement