Advertisement
Home राजस्थान पाली पाली में पंचायतीराज चुनाव के प्रथम चरण का मतदान शुरू, महिलाओं में...

पाली में पंचायतीराज चुनाव के प्रथम चरण का मतदान शुरू, महिलाओं में दिखा उत्साह

पाली जिले में पंचायतीराज चुनाव 2026 के प्रथम चरण के दौरान मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचीं महिला मतदाता

सुबह 7 बजे से मतदान जारी, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में मतदाता कर रहे मताधिकार का प्रयोग

पाली।प्रहलादसिंह

पाली जिले में पंचायतीराज चुनाव 2026 के प्रथम चरण के तहत मतदान शुरू हो गया है। जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए सुबह 7 बजे से मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही देखने को मिल रही है।

मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के इंतजाम

मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न बूथों पर पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और मतदान व्यवस्था को लेकर इंतजाम किए गए हैं। अधिकारी लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

महिला मतदाताओं में खासा उत्साह

मतदान केंद्रों पर महिला मतदाताओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिल रही है। महिलाएं बूथों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रही हैं। वहीं, युवा और बुजुर्ग मतदाता भी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। फिलहाल जिले के मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। प्रशासन की निगरानी में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है।

Advertisement