Advertisement
Home राजस्थान चूरू चाणक्य जनहित मंच ने विप्र समाज के जनप्रतिनिधियों का किया सम्मान

चाणक्य जनहित मंच ने विप्र समाज के जनप्रतिनिधियों का किया सम्मान

चूरू में चाणक्य जनहित मंच के सम्मान समारोह में विप्र समाज के जनप्रतिनिधि

रतननगर और चूरू के निर्वाचित विप्र समाज के पार्षदों का नागरिक अभिनंदन, समाज हित में एकजुट होकर कार्य करने पर जोर

चूरू। स्थानीय राम मंदिर में शनिवार देर शाम चाणक्य जनहित मंच के तत्वावधान में रतननगर की सभापति एवं निर्वाचित विप्र समाज के पार्षदों तथा चूरू के विप्र समाज के पार्षदों का नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी सत्यनारायण व्यास ने की।

समारोह में रतननगर सभापति चंदा देवी, पूर्व सभापति विजय कुमार शर्मा, पार्षद लीलाधर चूलेट, अरुणा मिश्रा, अनीता शर्मा, अनुराग शर्मा, अभिषेक चोटिया, विजयश्री शर्मा, प्रियंका ओझा, राजेश्वरी शर्मा, इंदु शर्मा और विकास शर्मा का समाज की ओर से सम्मान किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ हुआ। पंडित उमेश व्यास और कुलदीप शर्मा ने मंगलाचरण किया।

समाज हित में सम्मान समारोह की भूमिका महत्वपूर्ण

रतननगर सभापति चंदा देवी ने कहा कि समाज की ओर से आयोजित ऐसे सम्मान समारोह सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का सम्मान उन्हें समाज और आमजन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए प्रेरित करता है।पूर्व सभापति विजय कुमार शर्मा ने कहा कि विप्र समाज ने हमेशा सर्व समाज के हित में कार्य किया है। उन्होंने कहा कि समाज ने कभी किसी अन्य समाज के विरोध में कार्य नहीं किया। उन्होंने आगामी दिनों में समाज के महापुरुषों और महान व्यक्तित्वों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम शुरू करने की जानकारी भी दी।

एकजुट होकर कार्य करने पर जोर

पार्षद लीलाधर चूलेट ने कहा कि विप्र समाज को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए, जिससे सामाजिक एकता और मजबूत हो। पार्षद एवं आर्किटेक्ट अनुराग शर्मा ने कहा कि समाज हित में कार्य करने के उद्देश्य से गठित चाणक्य जनहित मंच की पहल वर्तमान समय की आवश्यकता है। समाज के हित में इस प्रकार के प्रयास लगातार होते रहने चाहिए।

चाणक्य जनहित मंच के सुरेंद्र बावलियां ने स्वागत उद्बोधन में मंच की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मंच का उद्देश्य समाज हित में कार्य करना और समाज की प्रतिभाओं को समय-समय पर आगे लाकर उन्हें उचित मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में मंच का विस्तार किया जाएगा तथा समाज हित से जुड़े अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर दिनबंधु शर्मा, राजकुमार डीटीओ, शिव कुमार शर्मा, योगेश गोज्ञान, कालू महर्षि, सुशील गोग्यान, धीरज शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, भारत पारीक, मंगल गोग्यान, प्रमोद शर्मा, एडवोकेट अरुण शर्मा, दिवाकर सहल, अनिल शर्मा, देवकांत शर्मा सहित बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन कुलदीप शर्मा एवं रवि दाधीच ने किया।

Advertisement