Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं जिला अंडर -19 क्रिकेट में डिफेंस पब्लिक स्कूल का दबदबा

जिला अंडर -19 क्रिकेट में डिफेंस पब्लिक स्कूल का दबदबा

झुंझुनूं जिला अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में डिफेंस पब्लिक स्कूल की विजेता टीम

फाइनल में मेजबान पैनोरमा स्कूल को हराकर जीता स्वर्ण पदक, चार खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय टीम में चयन

झुंझुनूं।अजीत जांगिड़
गुढ़ा स्थित पैनोरमा स्कूल में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय अंडर -19 बॉयज क्रिकेट प्रतियोगिता में डिफेंस पब्लिक स्कूल की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर जिला स्तर पर अपनी श्रेष्ठता साबित की। फाइनल मुकाबले में डिफेंस पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए मेजबान पैनोरमा स्कूल को शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। झुंझुनूं जिला अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में डिफेंस पब्लिक स्कूल की विजेता टीमप्रतियोगिता के दौरान डिफेंस पब्लिक स्कूल की टीम ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण तीनों क्षेत्रों में प्रभावी प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के बीच बेहतर तालमेल और टीम भावना पूरे टूर्नामेंट में देखने को मिली। फाइनल में भी टीम ने एकजुट होकर खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। जिला प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन का परिणाम यह रहा कि डिफेंस पब्लिक स्कूल के जतिन ढेवा, ईशान खान, हिमांशु और सूफियान खान का चयन राज्य स्तरीय टीम के लिए किया गया है।

चार खिलाड़ियों के राज्य स्तर पर चयन से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन ने इसे खिलाड़ियों की प्रतिभा, मेहनत और नियमित अभ्यास का परिणाम बताया। प्रिंस इंटरनेशनल ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ. जी. एल. कालेर ने विजेता टीम और चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्थान की ओर से खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग जारी रखा जाएगा।।

संस्थान निदेशक निर्मल कालेर ने कहा कि विद्यालय में खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण के साथ आवश्यक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करना और चार खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय टीम के लिए चयन विद्यालय के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विजेता टीम के खिलाड़ियों तथा राज्य स्तर के लिए चयनित जतिन ढेवा, ईशान खान, हिमांशु और सूफियान खान को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में विजयी होकर विद्यालय लौटने पर विजेता टीम का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया गया। खिलाड़ियों की सफलता पर विद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल रहा।

इस अवसर पर संस्थान एकेडमिक डायरेक्टर समीर शर्मा, प्रिंसिपल डॉ. अनिता पंत शर्मा, महेंद्र सैनी, कोच रकीब सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

Advertisement