Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं झुंझुनूं में परीक्षा तनाव पर जागरूकता, डॉ. कपूर थालौर ने बताए तनाव...

झुंझुनूं में परीक्षा तनाव पर जागरूकता, डॉ. कपूर थालौर ने बताए तनाव प्रबंधन के तरीके

झुंझुनूं जेपी जानू स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य माह के तहत विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन की जानकारी देते डॉ. कपूर थालौर

मानसिक स्वास्थ्य माह के तहत जेपी जानू स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम, वरिष्ठ मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. कपूर थालौर ने विद्यार्थियों को दिए तनाव प्रबंधन के टिप्स

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
परीक्षा के तनाव को कम करने और विद्यार्थियों को मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के उद्देश्य से मानसिक स्वास्थ्य माह अभियान के तहत शहीद जेपी जानू स्कूल, झुंझुनूं में तनाव प्रबंधन एवं आत्महत्या रोकथाम को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी देते हुए तनाव से प्रभावी ढंग से निपटने के उपाय बताए गए। कार्यक्रम में बीडीके अस्पताल के वरिष्ठ मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. कपूर थालौर ने विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव को कम करने के विभिन्न उपायों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच रखने, समय का उचित प्रबंधन करने तथा अपनी पढ़ाई को व्यवस्थित तरीके से करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि तनाव की स्थिति में विद्यार्थी अपने मन की बात अपने तक सीमित नहीं रखें, बल्कि परिवार और शिक्षकों से खुलकर संवाद करें।

डॉ. कपूर थालौर ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा तनाव महसूस होने पर समय रहते सहयोग लेने के महत्व को भी समझाया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन से संबंधित विषयों पर जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान स्कूल स्टाफ को भी कार्यस्थल पर तनाव प्रबंधन के विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई। मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और तनावपूर्ण परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से सामना करने पर जोर दिया गया।

सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य माह के तहत जिले में लगातार विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 10 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में स्कूल प्राचार्य अभिषेक चौधरी सहित विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Advertisement