Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं सतर्कता से मजबूत होगी कार्यसंस्कृति, पारदर्शिता को मिलेगा बढ़ावा : बोहरा

सतर्कता से मजबूत होगी कार्यसंस्कृति, पारदर्शिता को मिलेगा बढ़ावा : बोहरा

खेतड़ीनगर में सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यशाला, ‘जेम की नई सुविधाओं’ की दी जानकारी

खेतड़ीनगर। झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
केसीसी प्रशासन भवन के सभागार कक्ष में सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत केसीसी सतर्कता विभाग के तत्वावधान में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि—समृद्धि के लिए ईमानदारी’ अभियान के तहत आयोजित कार्यशाला में ‘जेम की नई सुविधाएं’ विषय पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसीसी कार्यपालक निदेशक पुरूषोत्तम दास बोहरा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में महाप्रबंधक (विद्युत) एस. गुहा, मयूख चटर्जी, विपिन शर्मा, भूपेश बंबोरिया एवं यशोराज मीणा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक महाप्रबंधक (सतर्कता) देवेंद्र वर्मा ने की। कार्यशाला को संबोधित करते हुए पीडी बोहरा ने कहा कि सतर्कता केवल नियमों और प्रक्रियाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संगठन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने और कार्य संस्कृति को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि अधिकारी एवं कर्मचारी सतर्कता के सिद्धांतों को अपनी कार्यशैली में अपनाकर संस्थान की प्रगति में योगदान दे सकते हैं। साथ ही, व्यक्तिगत जीवन में भी ईमानदारी एवं जिम्मेदारी की भावना को अपनाकर सकारात्मक संदेश प्रसारित किया जा सकता है। कार्यशाला में एलएम जोशी ने जेम की नई सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जेम के माध्यम से खरीद प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दी। इस अवसर पर शीलवा कुमार, राजेश डांढेल, आनंद पांडे, संतोष कुमार बारीक, डॉ. एस. हादी, मोनिका, प्रिया दीक्षित, नीरज मीणा एवं अनुप सिंह सहित केसीसी के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement