Advertisement
Home राजस्थान हनुमानगढ कांग्रेस नगर परिषद में बनाएगी बोर्ड, सुशासन की होगी पुनः स्थापना :...

कांग्रेस नगर परिषद में बनाएगी बोर्ड, सुशासन की होगी पुनः स्थापना : गोविन्द भाई पटेल

आमिर खान के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

हनुमानगढ़ । हिमांशु मिड्ढा
जंक्शन के वार्ड नम्बर 16 में कांग्रेस प्रत्याशी आमिर खान के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। कार्यालय का उद्घाटन ऑल इंडिया कांग्रेस सेवादल के महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी गोविन्द भाई पटेल, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य भूपेन्द्र चौधरी, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक, पूर्व प्रधान दयाराम जाखड़ सहित वार्ड के वरिष्ठजनों एवं समस्त वार्डवासियों की संयुक्त उपस्थिति में किया गया।उद्घाटन अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि निकाय चुनाव में कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरी है। कार्यकर्ताओं एवं आमजन के सहयोग से नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा और शहर में सुशासन को पुनः स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा विकास, जनसेवा और आम नागरिकों के हितों को प्राथमिकता देती रही है। वार्ड के विकास को गति देने के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना कांग्रेस की प्राथमिकता रहेगी।

वक्ताओं ने कहा कि चुनाव केवल प्रतिनिधि चुनने का अवसर नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास की दिशा तय करने का भी माध्यम है। उन्होंने वार्डवासियों से कांग्रेस प्रत्याशी आमिर खान को समर्थन देने तथा क्षेत्र के हित में मतदान करने की अपील की।प्रत्याशी आमिर खान ने उपस्थित वार्डवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मिल रहे समर्थन से उनका उत्साह बढ़ा है। उन्होंने वार्ड के विकास, स्वच्छता, सड़क, पानी, प्रकाश व्यवस्था सहित जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों ने एकजुट होकर आमिर खान के समर्थन में चुनाव प्रचार को तेज करने का संकल्प लिया। कांग्रेस नेताओं ने सभी मतदाताओं से 11 सितम्बर को कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर आमिर खान को विजयी बनाने की अपील की।

 

Advertisement