Advertisement
Home राजस्थान चूरू रतननगर डोडा-पोस्त तस्करी मामला: 5 दिन का रिमांड पूरा, दोनों आरोपी जेल...

रतननगर डोडा-पोस्त तस्करी मामला: 5 दिन का रिमांड पूरा, दोनों आरोपी जेल भेजे गए

NH-52 पर ट्रक से 44 किलो 300 ग्राम डोडा-पोस्त बरामदगी का मामला; पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में किया पेश

चूरू। रतननगर थाना क्षेत्र में 44 किलो 300 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त छिलका बरामदगी के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पांच दिन की पुलिस रिमांड अवधि पूरी होने के बाद शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।सदर थाना अधिकारी इंद्रलाल महर्षि के अनुसार रतननगर पुलिस ने NH-52 पर बेल माउंट स्कूल के पास नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली थी। तलाशी के दौरान ट्रक में छिपाकर रखा गया 44 किलो 300 ग्राम डोडा-पोस्त छिलका बरामद हुआ।पुलिस के मुताबिक बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत करीब 6 लाख 64 हजार रुपये है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंजाब के गुरदासपुर जिले के मंज गांव निवासी कुलदीप सिंह तथा जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के रामनगर गांव निवासी सनी कुमार के रूप में बताई गई है।पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद शनिवार को उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेजने के आदेश दिए गए।पुलिस ने मामले में NDPS Act के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच सदर थाना अधिकारी इंद्रलाल महर्षि द्वारा की जा रही है। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और मादक पदार्थ की सप्लाई के संबंध में जांच आगे बढ़ा रही है।

 

Advertisement