Advertisement
Home राजस्थान चूरू वार्ड 59 में भाजपा का चुनावी कार्यालय शुरू, डॉ. महेश शर्मा के...

वार्ड 59 में भाजपा का चुनावी कार्यालय शुरू, डॉ. महेश शर्मा के समर्थन में जुटे कार्यकर्ता

विधायक हरलाल सहारण और जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने किया उद्घाटन; कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क अभियान तेज करने की अपील

चूरू। अमित तिवारी
नगर निकाय चुनाव के तहत वार्ड संख्या 59 में भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक हरलाल सहारण और भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता परमेश्वर कम्मा ने की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक हरलाल सहारण ने भाजपा की ओर से विकास और जनसेवा को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वार्ड में घर-घर संपर्क कर पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं की जानकारी मतदाताओं तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा के समर्थन में कार्य करने की अपील की।

बूथ स्तर तक संपर्क पर जोर

भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए वार्ड में एकजुट होकर चुनाव अभियान चलाने की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और अधिक से अधिक मतदाताओं से संपर्क करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से क्षेत्र के विकास और जनसेवा को चुनावी प्राथमिकताओं में शामिल किया गया है।

डॉ. महेश शर्मा बोले—समस्याओं के समाधान के लिए रहेंगे तत्पर

भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा ने वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और वार्डवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।उन्होंने वार्ड में स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं और स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर काम करने की बात कही। साथ ही वार्डवासियों से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि बनने का अवसर मिलने पर वे क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में तोलाराम सैनी, हनुमान फौजी, महबूब कादरी, सांवरमल प्रजापत, ओमप्रकाश धण्टेलिया, भंवरलाल दईया, ओमप्रकाश इंदोरिया, देवीसिंह राजपूत, शंकरलाल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सैनी, मंडल प्रभारी सुरेश सारस्वत, जिला मंत्री सत्तार खान, राधेश्याम चोटिया, सुशील लाटा, कन्हैयालाल शर्मा, परमेश्वर बागड़ी और मनोज तंवर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं वार्डवासी मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन रवि दाधीच और कमलेश शास्त्री ने किया।

 

Advertisement