खेतड़ी । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
खेतड़ी उपखंड के गोठड़ा की शहीद धर्मपाल सैनी राजकीय स्कूल में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड संघ के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन अभिरुचि विशेष प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर 18 मई 2026 से 20 जून 2026 तक आयोजित होगा। प्रधानाचार्य सुभाष चनेजा ने बताया कि राजस्थान स्काउट गाइड की ओर चलाए जा रहे शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को कौशल दक्षता में बेहतर बनाना है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं अपने घरेलू कार्यों में व्यस्त होने के कारण अपने अपने कौशल का प्रदर्शन नहीं कर पाती है, ऐसे में शिविर के माध्यम से प्रेरित कर उन्हें आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। शिविर में सिलाई, कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर, मेंहदी, कंप्यूटर, बास्केट बनाने सहित विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों और महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करना तथा उनके कौशल का विकास करना है। विद्यालय के प्रधानाचार्य के अनुसार शिविर में छोटे बच्चों से लेकर 60 वर्ष तक की महिलाओं एवं युवतियों ने भाग लिया है। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को आत्मनिर्भर बनने और रोजगार के नए अवसर प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर प्रशिक्षक सरजीत सिंह, शंभूसिंह, संजय सैनी, अनीता, मंजू बाकोलिया, सरला, शबनम सैयद सहित महिला प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन 🔥 Petrol-Diesel Price Protest | Churu News










