अनिल शर्मा दलोता उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता खेतड़ी महासचिव मनोनीत
शिमला । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
खेतड़ी उपभोक्ता समिति के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. रामानंद शर्मा ने जिलाध्यक्ष प्रभुशरण तिवाड़ी व संगठन प्रभारी कैप्टन शंकरलाल की अभिशंषा पर खेतड़ी ब्लॉक कार्यकारिणी का पुर्नगठन किया है। जिसमें उपाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा दलोता, बसंतराम कालोटा सरजीत स्वामी इलाखर को बनाया गया। महासचिव डॉ. प्रदीप कुमार सुरोलिया बबाई, डॉ. सुधीर गुप्ता खेतड़ी, डॉ. संदीप कुमार गुर्जर मेहड़ा गुर्जरवास को बनाया गया। सचिव द्वारकाप्रसाद फरेरा, मनोज कुमार सैन बबाई, मनीष यादव ठाठवाड़ी, नरेश खटाना दूधवा व संजय जेवरिया रवां को बनाया गया है। धर्मपाल यादव शिमला को कोषाध्यक्ष, सीताराम शर्मा त्यौंदा सहायक कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री अजय शर्मा धीरजपुरा, राजकुमार यादव शिमला, प्रचार प्रसार सचिव आजाद अहमद खान गोठड़ा, मीडिया प्रवक्ता गोपालकृष्ण शर्मा खेतड़ी, सत्येंद्र बाबूजी रवां, दिनेश कुमार कोराना दूधवा, वेदपाल शेखावत टीबा बसई, राधेश्याम शर्मा सिहोड़, मुरारीलाल सुरोलिया पपुरना, रमेश कुमार शेखावत ककराय, सीताराम जांगिड़ मांदरी को मनोनीत कर कार्यकारिणी का गठन किया गया है। डॉ. रामानंद शर्मा ने कहा कि शीघ्र ही अन्य गांवों से सदस्यों को मनोनीत कर कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।
2 साल से अलग दंपती फिर साथ आए ❤️ | काउंसलिंग से सुलझा पारिवारिक विवाद | Churu News










