श्रीश्याम सखी दरबार का नौवां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया, गीत-संगीत, नृत्य, रैंप वॉक और रोचक प्रतियोगिताओं ने बांधा समां
चिड़ावा । झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
श्रीश्याम सखी दरबार का नौवां वार्षिकोत्सव एवं तीज महोत्सव बुधवार को उत्साह, उमंग और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने गीत-संगीत, नृत्य, रैंप वॉक सहित विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। समारोह में तीज के पारंपरिक उल्लास के साथ आधुनिक अंदाज की प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वी राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन के पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष झंडीप्रसाद हिम्मतरामका एवं अग्रवाल जन कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष दामोदरप्रसाद हिम्मतरामका ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। श्रीश्याम सखी दरबार की संयोजिका रेखा संदीप हिम्मतरामका के संयोजन एवं नेतृत्व में आयोजित महोत्सव में महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में यशस्वी, अंजू सोनी, मधु रवि शर्मा, कुंदन सहित अन्य प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। नृत्य नाटिका, एकल नृत्य, युगल नृत्य और ग्रुप डांस के साथ रैंप वॉक ने कार्यक्रम को खास बना दिया। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।विद्या निकेतन की प्रिंसिपल खुशबू एवं शैलबाला ने रैंप वॉक प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई। महिलाओं ने नेल आर्ट, बेस्ट हेयर स्टाइल, नोक-झोंक, फन गेम्स, रैंप वॉक और मेहंदी जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मधु रवि शर्मा के सिर सजा ‘मिसेज श्रीश्याम सखी’ का ताज
महोत्सव का सबसे आकर्षक पड़ाव ‘मिसेज श्रीश्याम सखी’ प्रतियोगिता रही। विभिन्न प्रतियोगिताओं और प्रस्तुतियों के बाद मधु रवि शर्मा को इस वर्ष की ‘मिसेज श्रीश्याम सखी’ चुना गया। घोषणा होते ही महिलाओं ने तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। नेल आर्ट में सुनीता झुंझुनूंवाला, मेहंदी में बबिता सोनी, बेस्ट हेयर स्टाइल में अक्षिता पारीक तथा नोक-झोंक प्रतियोगिता में खुशबू पारीक एवं पूजा हिम्मतरामका की प्रस्तुति को सर्वश्रेष्ठ माना गया। वहीं स्टॉल प्रतियोगिता में नेहा केडिया की स्टॉल सर्वश्रेष्ठ रही। उनकी गिफ्ट पैकिंग स्टॉल में विभिन्न अवसरों के लिए आकर्षक ढंग से तैयार की गई गिफ्ट पैकिंग ने सभी का ध्यान खींचा और खूब सराहना हासिल की। अन्य स्टॉलों ने भी अपनी रचनात्मकता से कार्यक्रम में आकर्षण बढ़ाया। प्रतियोगिताओं एवं व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी अलग-अलग सदस्यों को सौंपी गई। नेल आर्ट की इंचार्ज दीपा मोदी एवं रजनी केडिया, बेस्ट हेयर स्टाइल की निशा मोदी एवं बिंदु ओझा, नोक-झोंक की अंकिता एवं नीतू सर्राफ, फन गेम्स की किरण केडिया एवं ख्याति केडिया, रैंप वॉक की कुंदन कटेवा एवं पूजा हिम्मतरामका तथा मेहंदी प्रतियोगिता की सविता हिम्मतरामका एवं खुशबू पारीक रहीं। वहीं स्टॉल व्यवस्था की जिम्मेदारी सुनीता झुंझुनूंवाला एवं मधु बागड़ी ने संभाली।संयोजिका रेखा संदीप हिम्मतरामका ने बताया कि तीज महोत्सव का उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ आपसी मेलजोल, सांस्कृतिक परंपराओं और उत्सव की खुशियों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने जिस उत्साह और रचनात्मकता के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया, उससे पूरा आयोजन यादगार बन गया। कार्यक्रम का संचालन रेखा संदीप हिम्मतरामका ने किया। अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर शशि गुप्ता, सविता हिम्मतरामका, शारदा सोनी, सोनू हिम्मतरामका, सुनीता झुंझुनूंवाला, सुमन हिम्मतरामका, रेखा अनिल हिम्मतरामका, सुनीता सर्राफ, सुषमा केडिया, उर्मिला चौधरी, आशा हलवाई, मधु शर्मा, अक्षिता पारीक, मधु शर्मा पिलानी, अनिता बदनगढ़िया, मधु बागड़ी, अनिता रणवां, मनीषा सोनी, मंजू चौधरी, अंजू सोनी, अमिता बाछुका, अनू तंवर, बबिता पंवार, मोनिका, बबिता सोनी, नीलम सोनी, बिंदु ओझा, नीतू हिम्मतरामका, बिंदु भगेरिया, नीतू सर्राफ, चंदा सोनी, दीपा मोदी, पायल सूरजगढ़िया, पिंकी वर्मा, पिंकी सहल, दुर्गा, प्रेम गोदारा, ओमवती, कविता सुलतानिया, पूनम, प्रियंका, ज्योति चोटिया, पूजा हिम्मतरामका, खुशबू पारीक, रजनी केडिया, संगीता हिम्मतरामका, कुंदन कटेवा, सरिता भूकर, किरण केडिया, ख्याति केडिया सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।











