स्केटिंग में नित्यम, तेजस व सहज ने जीते स्वर्ण-रजत पदक, बास्केटबॉल में छात्रों ने हासिल किया द्वितीय स्थान
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE



झुंझुनूं। अजीत जांगिड़
अम्बेडकर नगर (बाकरा रोड) स्थित जी.बी. मोदी विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने एस.एस. मोदी विद्या विहार में आयोजित चौथी स्वर्गीय श्री सूर्यकान्त मोदी खेल-कूद प्रतियोगिता-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के अंडर-11 आयु वर्ग स्केटिंग में विद्यालय के छात्र नित्यम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 300 मीटर प्रतियोगिता में प्रथम तथा 500 मीटर प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-14 आयु वर्ग स्केटिंग में तेजस ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 मीटर एवं 1000 मीटर प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल किया। तेजस ने प्रतियोगिता में स्वर्ण एवं रजत पदक अपने नाम किए। इसी वर्ग में विद्यालय के छात्र सहज ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 1000 मीटर में द्वितीय तथा 1500 मीटर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 छात्र वर्ग की बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जी.बी. मोदी विद्या मंदिर की टीम ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। विद्यालय की छात्राओं ने भी बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने खेल कौशल का प्रभावी प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। विद्यालय के सचिव श्रवण कुमार केजड़ीवाल एवं प्रधानाचार्य मनीष कुमार माटोलिया ने विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों का सम्मान करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेल प्रतियोगिताओं में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।












