लंबे समय से सामाजिक व जनसेवा कार्यों में सक्रिय, वार्डवासियों के बीच लगातार मजबूत हो रहा जनाधार
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE


हनुमानगढ़। हिमांशु मिड्ढा
हनुमानगढ़ नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 10 सेक्टर 12 में सियासी गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। भाजपा से परितोष कुमार कमांडो ने वार्ड से अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। लंबे समय से सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों में सक्रिय रहने के चलते वे वार्डवासियों के बीच लगातार अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटे हुए हैं।परितोष कुमार की लगातार सक्रियता और लोगों से सीधे संपर्क के चलते वार्ड में उनका जनाधार मजबूत होने की चर्चा है। उनकी दावेदारी सामने आने के बाद वार्ड के संभावित प्रत्याशियों के बीच चुनावी हलचल भी बढ़ गई है।स्थानीय राजनीतिक समीकरणों पर नजर रखने वालों का मानना है कि परितोष कुमार की सक्रियता आगामी चुनाव में वार्ड के सियासी समीकरणों को प्रभावित कर सकती है। वहीं भाजपा नेता अमित चौधरी के नजदीकी नेताओं में उनकी गिनती होने की बात भी राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है।वार्ड में बढ़ती सक्रियता के साथ परितोष कुमार लगातार लोगों के संपर्क में हैं और जनसमस्याओं को लेकर अपनी भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में उनकी मजबूत दावेदारी ने भाजपा के संभावित प्रत्याशियों के बीच हलचल बढ़ा दी है। अब चुनावी तस्वीर साफ होने के साथ यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी नेतृत्व वार्ड 10 सेक्टर 12 से किस चेहरे पर भरोसा जताता है।














