पंचायत और निकाय चुनावों की तैयारियों पर हुआ मंथन, नेताओं को युवाओं को साथ लेकर मजबूत उम्मीदवार उतारने के निर्देश
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE


चूरू।अमित तिवारी
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय जयपुर में आयोजित दो दिवसीय कांग्रेस कार्यशाला एवं बैठक में चूरू जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भाग लेकर संगठन की स्थिति और आगामी चुनावों को लेकर अपना फीडबैक रखा। बैठक में पंचायत एवं निकाय चुनावों की तैयारियों सहित संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।बैठक में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली एवं प्रदेश सहप्रभारी चिरंजीव राव सहित सांसदों, विधायकों, चुनाव प्रत्याशियों, जिला प्रभारियों, जिला कांग्रेस अध्यक्षों, पार्टी पदाधिकारियों, प्रकोष्ठ एवं विभाग अध्यक्षों तथा जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।चूरू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज मेघवाल ने बैठक में जिले की संगठनात्मक गतिविधियों का फीडबैक दिया। उन्होंने पंचायत एवं निकाय चुनावों को लेकर पार्टी की तैयारियों तथा जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता से संबंधित विषयों पर भी जानकारी साझा की।जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता जमील चौहान ने बताया कि बैठक में चूरू जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी हाकम अली खान, चूरू सांसद राहुल कस्वां, वरिष्ठ विधायक नरेंद्र बुडानिया, विधायक अनिल शर्मा, रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा, पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया, पूर्व विधायक हाजी मकबूल मंडेलिया एवं प्रदेश कांग्रेस सचिव रियाजत खान भी शामिल हुए।
युवाओं को साथ लेकर जिताऊ उम्मीदवार उतारने पर जोर
बैठक में आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों की रणनीति पर चर्चा करते हुए नेताओं को युवाओं को संगठन से जोड़ने और आपसी एकजुटता के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए गए। पार्टी की ओर से ऐसे जिताऊ और टिकाऊ उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारने पर जोर दिया गया, जो क्षेत्र में मजबूत जनाधार रखते हों और जनता के बीच सक्रिय हों।चूरू जिले से बैठक में शामिल नेताओं ने कहा कि सशक्त संगठन, कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जनता के विश्वास के आधार पर कांग्रेस पार्टी आगामी चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। नेताओं ने संगठन को बूथ एवं वार्ड स्तर तक मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने पर भी जोर दिया।














