ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
लॉयंस क्लब झुंझुनूं एवं चूणा चौक विकास समिति झुंझुनूं के संयुक्त तत्वावधान में राणी सती रोड स्थित इंदिरा पार्क में तिरंगे झंडों का वितरण किया गया। प्रतिदिन पार्क में योग साधना करने वाले साधकों और मॉर्निंग वॉक करने वाले शहर के आम नागरिकों एवं सफाई कर्मियों द्वारा झंडों का वितरण करवाया गया। इन झंडों का वितरण श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था एवं लॉयंस क्लब के अध्यक्ष डॉ. डीएन तुलस्यान की ओर से किया गया। इस मौके पर लॉयंस क्लब झुंझुनूं अध्यक्ष एमजेएफ लॉयन डॉ. डीएन तुलस्यान, सचिव रघुनाथप्रसाद पोद्दार, उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण गुप्ता, कोषाध्यक्ष भागीरथ प्रसाद जांगिड़, चूणा चौक विकास समिति के अध्यक्ष शिवचरण पुरोहित, मूलसिंह किसनावट, छेदीलाल पुरोहित, नरेश पुरोहित, जितेंद्र खाजपुरिया, रामचंद्र पंसारी, मोहनलाल पुरोहित, पूनम पुरोहित, प्रमोद कैंया एवं सुनील तुलस्यान आदि मौजूद थे।










